ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

RR-RCB में नहीं कोई किसी से कम, जीतेगा वही जिसका दिखेगा दम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2022
in खेल
2
RR

अहमदाबाद। पिछले मैच में औसत गेंदबाजी प्रदर्शन को भुलाकर राजस्थान रायल्स(RR) को आइपीएल के क्वालीफायर-2 में शुक्रवार को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिसके हौसले पिछले मैच में मिली जीत के बाद बुलंद हैं। दोनों टीमों के बीच जो जीतेगा वो फाइनल में जाएगा और रविवार को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगा।

नाटकीय ढंग से किस्मत के सहारे प्लेआफ में जगह बनाने के बाद आरसीबी ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराया। पिछले 14 वर्ष से खिताब का इंतजार कर रही आरसीबी टीम से अपेक्षाएं अधिक हैं और खिलाड़ी उन पर खरे उतरने के लिए बेताब भी हैं। राजस्थान रायल्स पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हार गया। कोलकाता में कुछ मैचों के बाद अब आइपीएल का कारवां गुजरात आ पहुंचा है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ पर मिली जीत के बाद कहा था कि अच्छी बात यह है कि एक दिन बाद हमें फिर खेलना है। अहमदाबाद में फिर खेलने को लेकर बेताब हैं। हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं और काफी रोमांचित भी। उम्मीद है कि दो मैच और जीतकर जश्न मना सकेंगे।

पाटीदार से फिर शानदार प्रदर्शन की आस

एलिमिनेटर में शतक जड़ने वाले आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार इस लय को कायम रखना चाहेंगे। आइपीएल मेगा नीलामी में बिक नहीं सके पाटीदार वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में आरसीबी का हिस्सा बने और एक पारी ने उनकी तकदीर बदल दी।

फार्म पाना चाहेंगे कप्तान डुप्लेसिस

विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस दोनों बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और एक बार उनका बल्ला चल गया तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा। लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में कोहली ने 25 रन बनाकर कुछ लय पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वहीं, कप्तान डुप्लेसिस अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। अब दोनों खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने को लालायित होंगे।

फिनिशर कार्तिक पर दारोमदार

आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक कुछ और रन अपने नाम करना चाहेंगे। पूरे सत्र में कार्तिक ने आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है। उन्होंने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 23 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हेजलवुड की सटीक यार्कर, हर्षल का सानी नहीं

आरसीबी के विजयी अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना कम ही है। वानिंदु हसरंगा ने साहसी गेंदबाजी की तो आखिरी ओवरों में हर्षल पटेल का सानी नहीं है। मुहम्मद सिराज ने भी वापसी के बाद पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। अंतिम ओवरों में उम्दा गेंदबाजी की अपनी छवि के साथ जोश हेजलवुड ने न्याय किया और अब सटीक यार्कर के साथ उन्हें खेलना और मुश्किल हो गया।

बटलर और संजू पर अंकुश लगाना जरूरी

आरसीबी के गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती जोस बटलर और रायल्स(RR) के कप्तान संजू सैमसन के बल्लों पर अंकुश लगाने की होगी। दोनों ने गुजरात के खिलाफ रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सैमसन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। बटलर पर फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का दारोमदार रहेगा और वह इस अहम मुकाबले में किसी को निराश नहीं करना चाहेंगे।

गेंदबाजों ने बढ़ाई राजस्थान की चिंता

अनुभवी स्पिनर आर अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अच्छे गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण राजस्थान रायल्स(RR) की टीम क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस से मैच हार गई थी। इसके बाद गेंदबाजों ने टीम प्रबधंन की चिंता बढ़ा दी। गेंदबाजों को पिछले मैच को भुलाकर नए सिरे से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अश्विन गुजरात के खिलाफ खराब फार्म में दिखे तो प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर को फुललैंथ गेंद डालने की गलती की।

टीमें :

राजस्थान रायल्स(RR) : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्रा सिंह चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेड मैकाय, अनुनय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशाम, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वेन डेर डुसैन, डेरिल मिशेल और कोरबिन बाश।

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मुहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडार्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।

Tags: cricketiplIPL 2022IPL apni baatIPL playoffsRCB storyRCB vs RRRCB vs RR Qualifier 2RR storyRR vs RCBबैंगलोर बनाम राजस्थान
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In