• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान में बारिश से बुरा हाल, सड़कें और पुल बहे; हाईवे तक बंद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 28, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
बलूचिस्तान

कराची। पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते आम लोगों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जानकारी के अनुसार, सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में आठ और लोगों की जान चली गई है। डान की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के खैरपुर जिले में भारी बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बेटों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

कराची में पांच लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, कराची में बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। यहीं नहीं शहर के कई इलाके लगातार तीसरे दिन बारिश के पानी में डूबे हुए है। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण मीरपुरखास, लरकाना, दादू, कंबर-शाहदादकोट और आसपास के अन्य शहरों में बाढ़ आ गई है। हालांकि, सामान्य जीवन में लौटने के लिए मूसलाधार बारिश से राहत की तलाश कर रहे नागरिकों को एक और दिन इंतजार करना होगा। मौसम कार्यालय ने कहा है कि बुधवार तक ही बारिश का अनुमान है और गुरुवार से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डान की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम कार्यालय के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि कराची और सिंध के अन्य हिस्सों में 27 जुलाई तक व्यापक बारिश, आंधी या गरज के साथ हल्की वर्षा या भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, लगातार बारिश के कारण घंटों तक बिजली गुल रहने और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। बता दें कि रविवार तड़के शुरू हुई बारिश अभी भी जारी है। अब तक 204 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है।

अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अधिकारी सरफराज ने कहा, ‘सिस्टम बहुत ज्यादा है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। कराची और सिंध के निचले इलाकों में 27 जुलाई के अंत तक भारी बारिश हो सकती है’। भारी बारिश के चलते सोमवार को कराची और हैदराबाद के नागरिकों के लिए पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई थी। हालांकि, शहरों में घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन द्वारा कई प्रमुख सड़कों को साफ कर दिया गया है।

Tags: National Disaster Management AuthorityPakistanPakistan RainPakistan Rain Related IncidentsPakistan rains newsworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

waves of Covid

एक साल के बाद भी ऑमिक्रॉन वैरिएंट ने कोविड की लहरें पैदा करना जारी रखा है, और यह जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका पर हावी हो सकता हैं|

4 years ago
सोनी सब

सोनी सब के गणेश कार्तिकेय में देवी पार्वती, भगवान कार्तिकेय संग अपने टूटे रिश्ते को जोड़ने का प्रयास करती हैं

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Elpro International School

Elpro International School Celebrates Remarkable CBSE Class 10 Results with a Perfect 500/500

July 23, 2026
World Fragile X Awareness Day

India Iconic Landmarks Glow in Teal Green for World Fragile X Awareness Day

July 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)