ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी मदरसा बोर्ड की बैठक में नियमावली में संशोधन को लेकर बनी सहमति

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मदरसा बोर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद(मदरसा बोर्ड) जल्द ही मदरसों में सुधार व आधुनिक विषय पढ़ाने के लिए मदरसा विनियमावली में बदलाव के लिए संशोधित प्रस्ताव सरकार को भेजेगा। बोर्ड ने इससे पहले मंगलवार को हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए। इन सुझावों पर विचार करने के बाद बोर्ड संशोधित प्रस्ताव तैयार करेगा। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि मंगलवार को हितधारकों के साथ पहली बैठक हुई है, इसी प्रकार विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ और भी बैठकें होंगी।

इनसे सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मदरसा छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मदरसों में दीनियात की पढ़ाई के साथ ही आधुनिक विषय पढ़ाने के लिए शिक्षकों को रखा जाना है। मदरसा बोर्ड योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की तर्ज पर एमटीईटी (मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा) कराना चाहता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी और फारसी मदरसा मान्यता एवं प्रशासन सेवा विनियमावली-2016 में जरूरी संशोधन किए जाने हैं।

विनियमावली में संशोधन से पहले हितधारकों की बैठक में आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय महामंत्री वहीदुल्लाह खान सईदी ने कहा कि अरबी, फारसी एवं संस्कृत विषय प्राच्य भाषा हैं जिसके शिक्षक कार्यरत हैं आधुनिक विषयों के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जाए। इटावा के एक मदरसे के प्रधानाचार्य तारिक शम्शी ने कहा कि प्राच्य भाषाओं के संरक्षण के लिए मदरसे की स्थापना की गयी है। वर्तमान समय गुणवत्तापरक शिक्षा की आवश्यकता है। प्रयागराज में स्थित एक मदरसा के प्रबंधक डा. अशफाक अहमद ने कहा कि प्रधानाचार्य की योग्यता में कोई परिवर्तन न किया जाए।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हसीब अहमद ने विनियमावली में अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्राविधान करने का प्रस्ताव रखा। इरम एजुकेशनल सोसायटी के निदेशक ख्वाजा फैजी यूनुस ने मदरसों में ड्रेस कोड की व्यवस्था किए जाने की बात कही। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने बताया कि सभी सुझाव पर विचार करने के बाद शीघ्र ही परिषद से अनुमोदित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने जताया विरोधः मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने मदरसा विनियमावली में संशोधन के लिए बुलाई गई बैठक का विरोध किया है। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों के किसी भी प्रतिनिधि को बैठक में नहीं बुलाकर सौतेला व्यवहार किया है। वहीं, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि चूंकि मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की सेवा शर्तें केंद्र सरकार की गाइडलाइन से तय होती हैं इसलिए इन्हें इस बैठक में नहीं बुलाया गया। इन शिक्षकों के साथ अलग से बैठक की जाएगी।

Tags: Madrasa studentsmadrassa educationUP madarsa boardUP Madarsa Board UpdateUPBMEUttar Pradesh Madarsa BoardYogi Government
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In