एकतरफा प्‍यार में 'बेरहम हत्‍यारा' बना सिरफिरा, सड़क पर 3 कत्‍ल के बाद करता रहा पुलिस का इंतजार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

एकतरफा प्‍यार में ‘बेरहम हत्‍यारा’ बना सिरफिरा, सड़क पर 3 कत्‍ल के बाद करता रहा पुलिस का इंतजार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
एकतरफा प्‍यार

एकतरफा प्‍यार

गोरखपुर। एकतरफा प्‍यार: गोरखपुर के खोराबार के रायगंज में सोमवार की रात पति-पत्नी व बेटी की सरेराह गला रेत कर हत्या कर दी गई। तीनों रात में पैदल ही मटकोड़वा के कार्यक्रम में जा रहे थे। एकतरफा प्‍यार में हत्या किए जाने का दावा करते हुए पुलिस ने आलोक नामक युवक को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी होते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआइजी जे.रविन्दर गौड व एसएसपी डा. विपिन ताडा आसपास के थानो फोर्स, डाग व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से गांव के लोग आक्रोशित है।एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह है घटनाक्रम

खोराबार के रायगंज निवासी 45 वर्षीय गामा निषाद विदेश में रहते थे। दो महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है जां पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी तय है सोमवार की रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से पत्नी रंजू बेटी 20 वर्षीय बेटी प्रीति के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ा

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे गांव के लोगों ने शव देखकर शोर मचाया जिसके बाद स्वजन को जानकारी हुई। गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नम्बर के भाई रामा हैं तो सबसे छोटे सरविंद। अन्य दोनों भाई अपने पुश्तैनी मकान में ही रहते हैं। गामा के तीन बच्चे थे सबसे बड़ा सुग्रीव है जो बाहर रहता है। दूसरे नंबर पर बेटी प्रीति थी। छोटा बेटा अच्छेलाल है जो दूसरे रास्ते से अकेले की कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था। जिससे उसकी जान बच गई।

कुछ ही देर में पकड़ा गया हमलावर

एसएसपी ने घटना का पर्दाफाश के लिए चार टीम गठित कर दी लेकिन थोड़ी ही देर में आलोक बांगा के साथ पकड़ लिया गया। खलीलाबाद कोतवाली के रैनागांव निवासी आलोक पासवान की रायगंज में ननिहाल है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि प्रीति से एकतरफा प्यार करता था। प्रीति उसकी उपेक्षा करती थी जिसकी वजह से गुस्से में आकर पूरे परिवार की हत्या कर दी।

एक तरफा प्यार में पति-पत्नी व बेटी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। – डा. विपिन ताडा- एसएसपी।

Tags: gorakhpur-city-crimemurder of husbandnewsstatethree murders in gorakhpurtriple murder in gorakhpurwife and daughter
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Purshotam Goyal

जरूरतमंद परिवार अग्रवाल पार्क ट्रस्ट पदाधिकारियों के पास कर सकता है आवेदन: पुरषोतम गोयल (Purshotam Goyal)

2 years ago
सौतेली

बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी! शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Anna University Results 2026

Anna University Results 2026

March 13, 2026
adani

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति Adani के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

March 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)