ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

इंडेक्स और अमलतास समूह ने सबसे बड़े Health शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी

विधानसभाओं क्षेत्र क्रमांक 2 व 3 से स्वस्थ इंदौर मिशन में इंडेक्स और अमलतास समूह के डॅाक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ दी सेवाएं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 9, 2023
in लाइफस्टाइल
1
health

स्वच्छता के बाद अब इंदौर को स्वास्थ्य (Health) की राजधानी बनाने की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इंदौर की दो विधानसभा में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य कुंडली बनाने की शुरुआत की थी।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 2 और 3 के रहवासियों के स्वास्थ्य  की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ विधानसभाओं क्षेत्र क्रमांक 2 व 3 में पहुंचकर मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की और स्वस्थ इंदौर मिशन की शुरुआत हुई थी। 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य (Health) शिविर का मां कनकेश्वरी मैदान पर आयोजित किया।मंत्री तुलसीराम सिलवाट सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता भी शिविर में शामिल हुए।इंडेक्स और अमलतास समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया का मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सम्मान किया।

शिविर में जांच कराने वालो की भारी भीड़ भी कनकेश्वरी मैदान में जुटी

रविवार को कनकेश्वरी मैदान में प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य (health) शिविर लगाया है। इस शिविर में इंडेक्स और अमलतास समूह के हॉस्पिटल के जाने माने चिकित्सक शामिल हुए।जहां 700 से डॉक्टर और तीन हजार स्वास्थ्यकर्मी और कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है। स्वास्थ्य शिविर में 50 हजार लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था की गई थी। यह शिविर पहले पिछले महीने आयोजित होना था, लेकिन बारिश के कारण नहीं हो पाया।

इस स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस रहे। सुबह ९ बजे से शाम ४ बजे तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य  शिविर में हजारों लोगों का स्वास्थ्य (health) परीक्षण किया गया। मौके पर ही चिकित्सको द्वारा उनको दवा का वितरण भी किया । इस शिविर की शुरुआत सुबह से हो गई है। शिविर में जांच कराने वालो की भारी भीड़ भी कनकेश्वरी मैदान में जुट गई। शिविर के लिए पहले से ही तैयारियां हो गई इसके चलते बड़े-बड़े डोम लगाकर मरीजो का परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

विधानसभा 2 और 3 में इंडेक्स समूह के स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से बनी स्वास्थ्य (health) कुंडली

विधानसभा में आने वाले एक-एक घर के एक-एक सदस्य की न केवल स्वास्थ्य (health) कुंडली बनेगी, बल्कि उनका नि:शुल्क इलाज भी होगा। इंडेक्स और अमलतास समूह भी इस महाअभियान का हिस्सा बना है। इंडेक्स और अमलतास समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया,डायरेक्टर आर एस राणावत,डीन डॅा.जीएस पटेल,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.स्वाति प्रशांत ने स्वास्थ्य शिविर के महाअभियान की सराहना की। इंदौर शहर में रक्तदान शिविर के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इंदौर शहर के हर महाअभियान में इंडेक्स समूह की भागीदारी और सहयोग भी इस तरह जारी रहेगा।

सुबह से ही मरीजों का आना शरू -स्वास्थ्य (health) शिविर में मरीजों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह से ही यहां मरीजों का आना शुरू हो गया था। कोई अपनी पुरानी बीमारी की फाइलें लेकर आ रहा था तो कोई जांच कराने आ रहा था। सुबह 9 बजे स्वास्थ्य  शिविर में पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया था। विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय सुबह से खुद स्वास्थ्य  शिविर संबंधी तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए।देश में इतने बड़े स्तर पर अभी तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नहीं किया गया है। इंदौर में लगभग 1 हजार डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ घर-घर जाकर एक मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर स्वास्थ्य कुंडली बनाएंगे।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में स्वस्थ इंदौर की शुरुआत होगी। 8 अक्टूबर तक दोनों विधानसभा के पांच-पांच वार्डों में स्थानीय डॉक्टर, निजी अस्पताल का स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य दूत बन घर-घर गए। देशभर के 250 से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। इनमें कैंसर, हृदय, किडनी, लीवर आदि के विशेषज्ञ डॉक्टर और सर्जन ने मरीजों को मार्गदर्शन दिया। इस प्रकल्प के समन्वयक नीरामया सेवा फाउंडेशन के संचालक रामेश्वर नाइक है।

ये भी पड़े – प्रयागराज में Shoppers Stop ने की अपनी शानदार शुरुआत

गंभीर बीमारियों के आपरेशन होंगे -स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा लंबे समय से तैयार की जा रही थी, क्योंकि इसमें गंभीर बीमारियों के आपरेशन भी होना है, जिन्हें पुरानी बीमारी है या जिन्हें आपरेशन की आवश्यकता है, उनका इलाज शहर के नामी अस्पतालों में करवाया जाएगा, इसके लिए उन्हें अलग से तारीख दी जाएगी। उनका इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे और नियमित फालोआप भी हो सकेगा। प्रदेश में यह पहला ऐसा शिविर है, जो एक दिन ना होकर सतत चलेगा। इस दौरान मरीजों का इलाज किया जाएगा।

Tags: health camphealth servicesIndex and Amaltas GroupIndorelifestyle
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Actress Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का आज 30वां जन्मदिन हैं, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को अपनी ज़िंदगी मानते हुए बेटी को ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश.

4 years ago
पिटबुल

पिटबुल के हमले में महिला की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम की एडवाइजरी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In