• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने किया साउथ अफ्रीका को पस्त, सीरीज में की 2-2 से बराबरी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2022
in खेल
0
साउथ अफ्रीका

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। शुक्रवार को खेले गए चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवूमा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने दिनेश कार्तिक के पहले टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 87 रन पर ही सिमट गई। 19 जून रविवार को अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। 

इस मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार खेल दिखाते हुए 55 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या के बल्ले से 46 रन की पारी देखने को मिली। गेंदबाजी में स्टार रहे आवेश खान जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर कुल 4 विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका की हार 

भारत के मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को क्विंटन डिकाक के रूप में पहला झटका लगा। 14 रन बनाने के बाद वह रन आउट होकर वापस लौटे। टेबा बाबूमा रिटायर हर्ट हो कर वापस लौटे। आवेश खान ने ड्वेन प्रिटोरियस को बिना खाता खोले विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया। युजवेंद्र चहल ने हेनरिक क्लासेन के 8 रन पर आउट कर टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई। हर्षल पटेल ने खतरनाक डेविड मिलर को महज 9 रन के स्कोर पर बोल्ड कर चलता किया।

आवेश खान ने रुतुराज के हाथों 20 रन पर खेल रहे रासी वान डेर डुसेन को कैच करवा साउथ अफ्रीका की टीम को पांचवां झटका दिया। आवेश ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्को यानसन को 12 रन पर जबकि केशव महाराज को बिना खाता खोले वापस भेजा। चहल ने एनरिच नार्खिया को 1 रन पर इशान के हाथों कैच करवाया।

दिनेश कार्तिक की फिफ्टी

टास हारने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रुतुराज गायकवाड़ महज 5 रन बनाकर लुंगी एंगिडी की गेंद पर आउट हो गए। मार्को यानसन की गेंद पर 4 रन बनाकर श्रेयस अय्यर lbw हो वापस लौटे। 27 रन पर खेल रहे इशान किशन को एनरिच नार्खिया ने विकेट के पीछे क्विंटन डिकाक का हाथों कैच करवाया। कप्तान रिषभ पंत महज 17 रन बनाने के बाद केशव महाराज की गेंद पर प्रिटोरियस को कैच दे बैठे।

लगातार गिरते विकटों के बीच हार्दिक पांड्या ने एक छोर संभाले रखा। दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर उन्होंने टीम के स्कोर को आगे बढाया। 19वें ओवर में 31 गेंद पर 46 रन बनाने के बाद वह एंगिडी की गेंद पर शम्सी द्वारा लपके गए। आइपीएल के फार्म के बरकरार रखत हुए कार्तिक ने टी20 इंटरनेशनल में पहली फिफ्टी जमाई।

साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डिकाक की वापसी हुई  है।

दिल्ली में पहला टी20 मैच खेला गया था जिसमें भारत को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में था जहां 48 रन से मैच जीत भारत ने सीरीज में वापसी की थी। अब मैच राजकोट में है जिसके रोमांचक होने की पूरी उम्मीज की जा रही है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

इशान किशन, रुतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकाक, तेंबा बवूमा (कप्तान) ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वान डेर डुसेन, हेनड्रिक्स क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, एनरिच नार्खिया, तबरेज शम्सी

Tags: cricketInd vs SA Live scoreInd vs SA match updateInd vs sa t20India vs South AfricaIndia vs South Africa 4th t20match reportRishabh Pant
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Obscene Act

पडोसी बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर करता रहा अश्लील हरकत, फिर बनाई वीडियो जिसे देख पिता ने तोडा दम, आरोपी अब माँ पर डाल रहा बुरी नज़र|

3 years ago
corruption free

राज्यपाल द्वारा आईएएस/आईपीएस अधिकारियों से स्वच्छ, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने का आह्वान|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)