ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली 76 रनों की पारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 3, 2022
in खेल
0
सूर्यकुमार

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच भी वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला गया।  इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में मेयर्स की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 165 रन का टारगेट मिला था। दूसरी पारी में भारत ने सूर्यकुमार यादव की 76 रन की पारी के दम पर 19 ओवर में 3 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार यादव को उनकी पारी के लिए प्लेयर आफ द मैच खिताब दिया गया।

भारत की पारी, रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट, सूर्यकुमार का अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने 5 गेंदों पर एक छक्का और एक चौका की मदद से 11 रन बनाए और रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 26 गेंदों पर अकील हुसैन की गेंद पर छक्क लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का पहला विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा और उन्होंने 24 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से बेहतरीन 76 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने 4 रन बनाए और कैच आउट हुए। इसके बाद रिषभ पंत ने 26 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। दीपक हुड्डा ने भी 7 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन पर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 76 रन बनाते हुए अपनी फार्म हासिल कर ली और ये उनकी टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पारी रही।

वेस्टइंडीज की पारी, मेयर्स का अर्धशतक

किंग ने मेयर्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम के लिए 57 रन बनाए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने किंग को 20 रन पर आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। काइल मेयर्स ने 36 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उनका दूसरा अर्धशतक था। कप्तान निकोलस पूरन ने 22 रन की पारी खेली और भुवी की गेंद पर रिषभ पंत ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।

मेयर्स ने काफी अच्छी पारी खेली और 50 गेंदों पर 4 छक्के व 8 चौकों की मदद से 73 रन बनाए और भुवी की गेंद पर पंत ने उनका कैच पकड़ा। पावेल को अर्शदीप सिंह ने 23 रन पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करवा दिया। हेटमायर 20 रन बनाकर रन आउट हो गए। भारत की तरफ से भुवी को दो जबकि अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली। पहली पारी में आवेश खान की जमकर कुटाई हुई और उन्होंने 3 ओवर में 15.70 की इकोनामी रेट के साथ 47 रन दिए।

जडेजा की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका

तीसरे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए आराम दिया गया और उनकी जगह अंतिम ग्यारह में दीपक हुड्डा को शामिल किया गया। वेस्टइंडीज ने भी एक बदलाव किया और ओडियन स्मिथ की जगह टीम में डोमिनिक ड्रेक को शामिल किया गया।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक, डेवोन थॉमस, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।

Tags: 3rd T20I3rd T20I match timingcricketDeepak hoodaInd vs WIInd vs WI match timingmatch reportRohit SharmaWI vs Ind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

राजपक्षे

मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना हुए गोटबाया राजपक्षे, सरकारी इमारतों को खाली करेंगे प्रदर्शनकारी

4 years ago
Today’s Horoscope 6th January 2023

Today’s Horoscope 6th January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 6 जनवरी 2023

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In