ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जीती तो घर में ऐसा पहली बार करेगी टीम इंडिया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 19, 2022
in खेल
1
भारत

बेंगलुरु। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध रविवार को टी-20 सीरीज के पांचवें और निर्णायक मैच में रविवार को भारत की युवा टीम अपनी कमजोरियों से पार पाकर एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। भारत ने आठ दिन के अंदर चार मैच खेले हैं और प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं किए। पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरा मैच 48 रन से और चौथा 82 रन से जीत लिया। अब तक घर पर किसी भी कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीती है रिषभ पंत इस ट्राफी को अपने नाम कर इतिहास रचना चाहेंगे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जब दोनों टीमें उतरेंगी तो पहले दो मैचों में थकी हुई लग रही भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार होगी। तेंबा बावुमा अगर चोट से उबर नहीं पाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका को उनकी कमी खलेगी। पिछले दो मैचों में असमान उछाल वाली पिचों पर उनकी बल्लेबाजी भी कमजोर दिखी है जिससे भारतीय आक्रामक काफी धारदार नजर आने लगा है।इस सीरीज में भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन दो मैचों में हारने के बाद वापसी के लिए वह बधाई की पात्र है।

पंत कप्तानी में कोई कमाल नहीं कर सके और उनकी बल्लेबाजी भी प्रभावित हो गई। अगर भारत यह सीरीज जीत लेता है तो हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के साथ पंत भी नेतृत्व दल का हिस्सा होंगे क्योंकि 2023 विश्व कप के बाद भारतीय टीम फिर बदलाव के दौर से गुजरने वाली है।

द्रविड़ शीर्ष तीन में बदलाव की संभावना पर विचार कर सकते हैं। रुतुराज गायकवाड़ मौजूदा तकनीक के साथ बेहतर पिचों पर अच्छे आक्रमण के सामने कमजोर साबित हुए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सामना अनुभवहीन घरेलू गेंदबाजों से नहीं होगा जिन पर वह भारी पड़ सकते हैं। इशान किशन के पास सीमित शाट्स हैं। सीरीज में भले ही उन्होंने काफी रन बनाए हों, लेकिन आस्ट्रेलियाई पिचों पर अतिरिक्त रफ्तार और उछाल उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। श्रेयस अय्यर को पूरी सीरीज खेलने को मिली, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। भारतीय टीम अब आयरलैंड के विरुद्ध दो टी-20 खेलेगी तो उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मिल जाएगा।

आइसीसी टूर्नामेंट वाले वर्ष में कार्तिक हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। आयरलैंड में वह विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालेंगे और टी-20 विश्व कप में अगर उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका सौंप दी जाए तो मौजूदा फार्म को देखते हुए किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद से स्विंग मिल रही है। आवेश खान अच्छे बाउंसर डाल रहे हैं और आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। स्पिनरों का प्रदर्शन इस सीरीज में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। अक्षर पटेल विविधता नहीं ला सके और चहल भी लगातार अच्छा नहीं खेल सके।

टीमें :

भारत : रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र सिंह चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका: तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिक नोत्र्जे, वेन पोर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वेन डेर डुसेन और मार्को जेनसेन।

Tags: cricketheadlinesInd vs SAInd vs SA T20 2022India vs South AfricaIndia vs South Africa t20 2022Rishabh PantSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Actress Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का आज 30वां जन्मदिन हैं, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को अपनी ज़िंदगी मानते हुए बेटी को ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश.

4 years ago
पिटबुल

पिटबुल के हमले में महिला की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम की एडवाइजरी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In