• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

2025 तक urea के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा भारत, घरेलू जरूरतों के लिए नहीं करना पड़ेगा आयात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2022
in व्यापार
0
urea

नई दिल्ली। 2025 के आखिर तक देश यूरिया(urea) के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा। नैनो लिक्विड और परंपरागत यूरिया कारखानों में उत्पादन बढ़ने से यूरिया आयात की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय केमिकल व फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि वर्तमान में देश के विभिन्न कारखानों में कुल 260 लाख टन यूरिया का उत्पादन होता है। जबकि घरेलू जरूरतों के लिए 90 लाख टन यूरिया का आयात करना पड़ता है। इसके मुकाबले 2025 तक देश में नैनो के साथ परंपरागत इतनी यूरिया का उत्पादन घरेलू जरूरतों के मुकाबले अधिक होने लगेगा।

मांडविया ने कहा कि उस समय तक 60 लाख टन अतिरिक्त परंपरागत यूरिया का उत्पादन होने लगेगा। जबकि नैनो यूरिया का उत्पादन 44 करोड़ बोतल (500 मिलीग्राम) सालाना पहुंच जाएगा। नैनो यूरिया का यह अतिरिक्त उत्पादन 200 लाख टन परंपरागत यूरिया(urea) के बराबर होगा। मांडविया ने कहा कि नैनो (लिक्विड) यूरिया के प्रयोग से फसलों की उत्पादकता में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं मिट्टी की सेहत में सुधार होगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नैनो यूरिया के इस उत्पादन से हर साल 40 हजार करोड़ रुपये के आयात से छुट्टी मिल जाएगी।

नैनो यूरिया से प्रदूषण नहीं

एक बोतल नैनो यूरिया(urea) का असर एक बोरी परंपरागत यूरिया के बराबर है। फसलों पर इसका प्रयोग कारगर होता है। मिट्टी, पानी और हवा में इससे कोई प्रदूषण नहीं होता है। फिलहाल देश में सालाना पांच करोड़ बोतल नैनो यूरिया उत्पादन की क्षमता है। नैनो यूरिया की खोज सहकारी क्षेत्र की कंपनी इफको ने की है। इसका कामर्शियल उत्पादन एक अगस्त 2021 को गुजरात के कलोल स्थित इफको के संयंत्र में किया गया। नैनो यूरिया की मांग के मद्देनजर कुल 3.90 करोड़ बोतल यूरिया की सप्लाई विभिन्न राज्यों को की जा चुकी है। इसमें से 2.87 करोड़ बोतल से अधिक की बिक्री भी हो चुकी है। लगभग साढ़े तीन लाख बोतल नैनो यूरिया(urea) का निर्यात भी किया जा चुका है।

यूरिया पर 2300 रुपये बोरी की सब्सिडी

मंत्रालय के मुताबिक, वैश्विक बाजार को देखते हुए फर्टिलाइजर सब्सिडी 2.5 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है जो पिछले साल 1.62 लाख करोड़ रुपये थी। इसमें यूरिया सब्सिडी 70 हजार करोड़ रुपये है। यूरिया का अधिकतम खुदरा मूल्य 267 रुपये प्रति बोरी (45 किग्रा) है और इस पर कुल 2300 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी दी जाती है। जबकि इफको ने नैनो यूरिया का मूल्य 240 रुपये प्रति बोतल (500 ग्राम) निर्धारित किया है।

Tags: bizbusinessLatest UpdateMansukh MandaviyaNanotechnologynational newsNational Updatenewsother
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

अंसल

सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल भाइयों की बची सजा माफ, 2.25 करोड़ जुर्माने के आदेश पर राहत नहीं

4 years ago
Alkaline Water

The Alkaline Water Company Inc Enters Into Strategic Advisory Agreement

6 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)