ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने 48 रन से जीता तीसरा टी20 मैच, साउथ अफ्रीका के पास अभी 2-1 की बढ़त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 15, 2022
in खेल
0
साउथ अफ्रीका

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मैच में भारत ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली और सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य था लेकिन मेहमान टीम केवल 131 रन बनाकर आलआउट हो गई। भारत की तरफ से हर्षल पटेल ने 4 और युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक 29 रनों की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासेन ने खेली। चहल को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच खिताब दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी, क्लासेन के सर्वाधिक 29 रन

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 23 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान बावुमा को 8 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने आवेश खान के हाथों कैच कराया। दूसरे विकेट के रूप में हैंड्रिक्स को हर्षल पटेल ने चहल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 23 रन की छोटी सी पारी खेली। तीसरे विकेट के रुप में 1 रन के निजी स्कोर पर डुसेन आउट हुए और उन्हें चहल ने पंत के हाथों कैच कराया। प्रीटोरियस को चहल ने 20 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया।

डेविड मिलर ने महज 3 रन की पारी खेली और हर्षल पटेल का शिकार बने। छठे विकेट के रूप में टीम की आखिरी उम्मीद क्लासेन आउट हुए। उन्हें 29 रन के निजी स्कोर पर चहल ने अक्षर के हाथों कैच कराया। 7वां झटका रबाडा के रूप में लगा। उन्हें 9 रन के निजी स्कोर पर हर्षल पटेल ने चहल के हाथों आउट कराया। 8वें विकेट के रूप में महाराज आउट हुए। उन्हें 11 के स्कोर पर भुवनेश्वर ने कार्तिक के हाथों आउट कराया। 9वें विकेट के रूप में नार्खिया रन आउट हुए। हर्षल पटेल ने आखिरी झटका शम्सी को आउट करके दिया। भारत की तरफ से हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट लिया जबकि चहल ने तीन विकेट हासिल किए।

भारत की पारी, रुतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के व 6 चौके लगाए। ये उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक था। भारत को पहला झटका गायकवाड़ के रूप में लगा। उन्हें 57 के निजी स्कोर पर महाराज ने अपनी ही गेंद पर आउट किया। दूसरे विकेट के रूप में श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शम्सी ने नार्त्जे के हाथों कैच करवाया। तीसरे विकेट के रूप में ईशान किशन आउट हुए और उन्हें 54 के निजी स्कोर पर प्रिटोरियस ने हैंड्रिक्स के हाथों आउट कराया।चौथे विकेट के रूप में कप्तान रिषभ पंत आउट हुए जिन्हें 6 रन के निजी स्कोर पर प्रिटोरियस ने बावुमा के हाथों कैच कराया। भारतीय टीम को 5वां झटका कार्तिक के रूप में लगा। वह 6 रन के स्कोर पर रबाडा के शिकार बने।

किसी टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम ने तीसरे टी20 मैच के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

तेंबा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नार्त्जे, तबरेज शम्सी।

Tags: cricketcricket newsInd vs SAInd vs SA match reportInd vs SA T20 2022match reportRishabh PantSA vs IndTemba Bavuma
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गुरमीत

एक माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ इस खास ठिकाने पर पहुंचा

4 years ago
कब्र

कब्र से निकाला विवाहिता का शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

October 20, 2026
Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

October 20, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In