ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

21 वर्षीय गेंदबाज के आगे नहीं टिक पाए भारतीय बल्लेबाज, झटके 5 विकेट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in खेल
0
गेंदबाज

नई दिल्ली। गेंदबाज: इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट से पहले लीसेस्टर में गुरुवार से लीसेस्टरशायर काउंटी के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र अभ्यास मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों की तैयारी की पोल खुल गई। भारत ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक तीसरे सत्र के दौरान 51 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे। उस समय श्रीकर भरत 87 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि उमेश यादव 19 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच में लीसेस्टरशायर की टीम की ओर से खेलने उतरे। लीसेस्टर काउंटी, बीसीसीआइ और इंग्लैंड बोर्ड ने इन चारों खिलाडि़यों को लीसेस्टरशायर की टीम का हिस्सा बनने की अनुमति दे दी थी।

21 साल के गेंदबाज का कहर 

लीसेस्टरशायर की ओर से 21 साल के तेज गेंदबाज रोमन वाकर ने 21 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर का विकेट हासिल किया।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा (25) और शुभमन गिल (21) की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि, गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर मुश्किल में नजर आए। वह विल डेविस की गेंद पर एक खराब शाट खेलकर आउट हुए। रोहित ने कुछ अच्छे शाट लगाए। लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वाकर की उछाल लेती गेंद पर पुल शाट खेलते हुए बाउंड्री पर अपना कैच दे बैठे।

हनुमा विहारी (3), श्रेयस अय्यर (0) और रवींद्र जडेजा (13) के जल्दी आउट होने से भारत का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन हो गया। हनुमा और जडेजा को वाकर ने पवेलियन भेजा, जबकि श्रेयस को प्रसिद्ध ने चलता किया। विराट कोहली इस मैच में अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने श्रीकर भरत के साथ मिलकर स्कोर को पांच विकेट पर 133 रन तक पहुंचाया था कि तभी वर्षा आ गई और मैच रोकना पड़ा।

वर्षा रुकने के बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो वाकर ने कोहली को पवेलियन भेजकर भारत को जोरदार झटका दिया। कोहली 69 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। कोहली के आउट होने से स्कोर छह विकेट पर 138 रन हो गया। कुछ देर बाद वाकर ने शार्दुल ठाकुर (6) को बोल्ड कर अपना पांचवां विकेट झटका।

Tags: cricketIndia vs LeicestershireIndia vs Leicestershire warm upLeicestershirematch reportRohit SharmaRoman WalkerVirat Kohli
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गुरमीत

एक माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ इस खास ठिकाने पर पहुंचा

4 years ago
कब्र

कब्र से निकाला विवाहिता का शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

October 20, 2026
Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

October 20, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In