ADVERTISEMENT
  • About Us
  • About Us
  • Advertisements
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 13.5% GDP ग्रोथ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 1, 2022
in व्यापार
0
पहली तिमाही

नई दिल्ली। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी विकास दर 13.5 प्रतिशत रही। इस तरह कोरोना पूर्व काल यानी वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के मुकाबले जीडीपी में 3.8 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। यदि बाकी मुल्‍कों की वृद्धि‍ दर के लिहाज से देखें तो पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्था के मुकाबले भारत की विकास दर सबसे अधिक रही।

बाधाओं के बीच रिकवरी 

पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी में 20.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसका बड़ा कारण वित्त वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के चलते समान अवधि में जीडीपी में 23.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करना था। इस साल भी अर्थव्यवस्था के रास्ते में बहुत सी बाधाएं आई।

वैश्‍व‍िक उथल-पुथल के बीच सुकून दे रहे ये आंकड़े 

फरवरी आखिर में रूस- यूक्रेन युद्ध के शुरू होने से अप्रैल-मई में सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमत से लेकर विभिन्न प्रकार के कच्चे माल में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निजी खपत में अच्छी बढ़ोतरी रही। आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी में निजी खपत की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत थी जो चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 59.9 प्रतिशत हो गई।

हालांकि सरकारी खपत की हिस्सेदारी में कमी आई है और पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 12.6 प्रतिशत थी जो इस साल घटकर 11.2 प्रतिशत रह गई। लेकिन फिक्स्ड कैपिटल फारमेशन (सकल स्थायी पूंजी निर्माण) के मद में बढ़ोतरी भविष्य में भी औद्योगिक उत्पादन को लेकर अच्छे संकेत दे रहा है। फिक्स्ड कैपिटल की हिस्सेदारी इस साल अप्रैल-जून में 34.7 प्रतिशत रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह हिस्सेदारी 32.8 प्रतिशत थी।

सेवा सेक्टर में बढ़ोतरी से मिली मजबूती

पहली तिमाही में मैन्यूफैक्च¨रग के जीवीए (ग्रास वैल्यू एडेड) में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन सेवा सेक्टर में भी पहली तिमाही में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज की गई। संपर्क से चलने वाले सेक्टर जैसे कि होटल, ट्रांसपोर्ट, मनोरंजन जैसे सेक्टर में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले खासी बढ़ोतरी रही।

केंद्रीय बैंक के अनुमान से कम रही विकास दर

आरबीआइ और अन्य आर्थिक एजेंसियों के अनुमान से जीडीपी में वृद्धि कम रही। केंद्रीय बैंक ने पहली तिमाही में 16.2 प्रतिशत तो एसबीआइ इकोरैप ने 15.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था। पहली तिमाही में अनुमान से कम विकास दर होने पर इन एजेंसियों को संपूर्ण चालू वित्त वर्ष की विकास दर अनुमान को अब बदलना पड़ सकता है। इन एजेंसियों ने 7-7.5 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया था।

ओवरऑल सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का अनुमान

आइएमएफ और अन्य एजेंसियों ने सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का अनुमान लगाया है, वह भी इस बढ़ोतरी दर को लेकर आश्वस्त है। चालू वित्त वर्ष विकास दर सात प्रतिशत से अधिक रहेगी। -टीवी सोमनाथन, वित्त सचिव

सरकारी नीतियों के समर्थन से अर्थव्यवस्था में तेजी

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकारी नीतियों के समर्थन से अर्थव्यवस्था में तेजी जारी रहेगी। पहली तिमाही में खपत और निवेश दोनों ही स्तर पर मजबूती से दहाई अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। -चंद्रजीत बनर्जी, महानिदेशक, सीआइआइ

पहली तिमाही में किस सेक्टर में कितनी रही बढ़ोतरी (जीवीए) में

कृषि और फिशिंग —- 4.8 प्रतिशत

माइनिंग —– 6.5 प्रतिशत

मैन्यूफैक्चरिंग —- 4.8 प्रतिशत

बिजली, गैस अन्य उपयोगी सेवा -14.7 प्रतिशत

व्यापार, होटल, संचार, ट्रांसपोर्ट इत्यादि -25.7 प्रतिशत

रियल एस्टेट व वित्तीय सेवा — 9.2 प्रतिशत

अन्य सेवा (शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन) सुरक्षा — 26.3 प्रतिशत

नियंत्रण में है राजकोषीय घाटा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने (अप्रैल-जुलाई) में देश का राजकोषीय घाटा पूर्ण वित्त वर्ष के घाटा अनुमान का 20.5 प्रतिशत रहा। गत वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में यह घाटा 21.3 प्रतिशत का था। वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी के 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Tags: economic growth of indiaGovt data on GDPgrowth rate in current fiscalIndia GDPIndian economy newsIndian economy recovery
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In