ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

शारजाह से भारत आ रहे इंडिगो के प्‍लेन में आई खराबी, पाकिस्‍तान के कराची में आपात लैंडिंग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2022
in राष्ट्रिय
0
इंडिगो

नई दिल्ली। पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इंडिगो शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया, जिसकी हवाई अड्डे पर जांच की जा रही है। एयरलाइन एक और विमान को कराची भेजने की योजना बना रही है। दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है। इससे पहले, 5 जुलाई को नई दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट ने तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर एहतियाती लैंडिंग की थी।

दूसरा विमान कराची के लिए रवाना

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा, ‘शारजाह-हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को कराची, पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भेजी जा रही है।

स्पाइसजेट की फ्लाइट ने कराची में की एहतियाती लैंडिंग

बता दें, पांच जुलाई को नई दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट की तकनीकी खराबी की वजह से कराची हवाई अड्डे पर एहतियाती लैंडिंग कराई गई थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, ‘5 जुलाई, 2022 को, स्पाइसजेट बी 737 विमान संचालन उड़ान एसजी-11 (दिल्ली-दुबई) को एक संकेतक प्रकाश की खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान को कराची में सुरक्षित रूप से उतारा गया।’

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इसी सप्ताह बुधवार को दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की भी कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इंडिगो विमान संख्या 6E2615 को इंफाल में उतरना था, लेकिन वहां मौसम खराब होने की वजह से लैंडिंग नहीं हो पाई, जिसकी वजह से इसे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान का ईंधन भी खत्म होने वाला था। विमान में कुल 141 यात्री सवार थे।

विमान के केबिन से उठा धुंआ

हाल ही , बीते 6 जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर-इंदौर प्लाइट के चालक दल के सदस्यों ने ए 320 विमान के गंतव्य पर उतरने के बाद केबिन में से धुंआ उठते हुए देखा। इसकी जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए थे। डीजीसीए इसकी जांच कर रहा है।

Tags: Indigo emergency landingIndigo Flight diverted to KarachiIndiGo Sharjah Hyderabad flightnationalnewsSharjah Hyderabad flight
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In