• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 21, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, जानिए इंडियन इकोनॉमी पर होने वाले 5 बड़े असर

by नवटाइम्स न्यूज़
June 12, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
महंगाई

वाशिंगटन। इन दिनों अमेरिका महंगाई की तगड़ी मार झेल रहा है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में मुद्रास्फीति चार दशकों यानी 40 साल के उच्च स्तर 8.6 फीसद पर पहुंच गई है। मई महीने में गैस, खाद्य पदार्थों और अधिकांश अन्य वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 8.6 फीसद बढ़ गई हैं।

अप्रैल में अमेरिकी बाजारों में उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 8.3 फीसद बढ़ी थीं। उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें मई महीने में अप्रैल की तुलना में एक फीसद बढ़ गईं। यह वृद्धि मार्च की तुलना में काफी ज्यादा थी। इस बढ़ोतरी के लिए विमानों के टिकट से लेकर रेस्तरां के खाने तक के बिल जैसी हर चीजों की कीमतों में हुई वृद्धि जिम्मेदार रही। मौजूदा वक्‍त में प्रमुख मुद्रास्फीति भी छह फीसद के ऊपर जा पहुंची है। अप्रैल में भी इसमें 0.6 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई थी।

अमेरिका बीते कुछ महीनों से लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है। स्थितियां ऐसी हैं कि जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से आम अमेरिकी का जीवन गुजारना बेहद मुश्किल हो गया है। समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सबसे ज्यादा मार अश्वेत समुदाय और गरीब लोगों पर पड़ रही है। उपभोक्ता महंगाई इस साल मार्च महीने में साल 1982 के बाद पहली बार 8.5 फीसद पर पहुंची थी। इस महंगाई ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों में बढ़ोतरी के लिए वि‍वश किया है।

विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ महीनों में इस पर लगाम लगेगी। फ‍िर भी साल के अंत में इसके सात फीसद से नीचे आने की संभावना नहीं है। हाल ही में विश्‍व बैंक ने दुनिया के सभी मुल्‍कों को आगाह करते हुए कहा था कि कोरोना महामारी से विश्‍व समुदाय अभी उबर ही रहा था कि रूस यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर दोहरी मार पड़ी। विश्‍व बैंक ने कहा था कि यदि यूक्रेन में जारी संकट का जल्‍द समाधान नहीं तलाशा जाता तो दुनिया के कई मुल्‍कों में महंगाई विकराल रूप धारण कर लेगी।

Tags: americaRecord Breaking Inflation in USworldअमेरिका में महंगाईअमेरिका में मुद्रास्‍फीतिदुनिया पर महंगाई की मारयूक्रेन संकटवैश्विक मंदी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गिलगित-बाल्टिस्तान

गिलगित-बाल्टिस्तान को चीन को सौंपने की तैयारी में पाकिस्तान, कर्ज उतारने के लिए उठा सकता है कदम

4 years ago
Moscow Grappling

Moscow Grappling विश्व चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने झटके 37 मैडल

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Nexdigm

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

August 21, 2026
Crocs

Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of Let Them Talk Featuring Siddhant Chaturvedi

August 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)