ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ खत्म, 7 घंटे बाद हेराल्ड हाउस से निकले ED के अधिकारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 5, 2022
in राष्ट्रिय
0
मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा को सूचित किया कि संसद के मानसून सत्र की चल रही कार्यवाही के बीच प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने उनके खिलाफ समन जारी किया था। कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से गुरुवार को लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की गई। कांग्रेस सांसद गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे। ईडी के समन पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “यह शुद्ध उत्पीड़न है। मोदी सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के खिलाफ कल सभी राज्यों में कांग्रेस की विरोध रैली से पहले यह नाटक बनाया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे’

इससे पहले दिन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है। संसद के मानसून सत्र की चल रही कार्यवाही के बीच प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ समन जारी किया था। ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में खड़गे को अपने सामने पेश होने को कहा है। अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस मामले में कथित कर चोरी को लेकर पहले ही पूछताछ हो चुकी है। “मुझे ईडी का समन मिला, उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन क्या संसद सत्र के दौरान उन्हें समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल के आवासों का घेराव करना सही है? हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।

खड़गे की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र ने इससे कोई लेना-देना नहीं है। गोयल ने कहा, “सरकार कानून प्रवर्तन अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप नहीं करती है। शायद उनके कार्यकाल के दौरान, जब उनकी सरकार थी, वे हस्तक्षेप कर रहे थे।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि प्रवर्तन एजेंसियां ​​अपना काम कर रही हैं और कुछ भी गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी और अन्य 12 स्थानों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद जांच एजेंसी ने कार्रवाई की, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप है। मल्लिकार्जुन खड़गे कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं, और सीलिंग की जानी थी क्योंकि वह वहां नहीं थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन कार्यालय को सील करने को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा “धमकाने का प्रयास” करार दिया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दमनकारी सरकार से “डरने वाले नहीं” हैं।

नेशनल हेराल्ड मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है और लगभग नौ महीने पहले एक निचली अदालत द्वारा एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर की गई आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया गया था। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 2013 में दायर किया था।

Tags: CongressEDEnforcement DirectorateMallikarjun KhargenationalNational Herald Casenational newsnewsYoung Indian
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

almonds

अपना वजन कैसे कम करे? बादाम आपके बहुत काम आ सकता है |

4 years ago
NCC Advisory Committee

शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज सिरसा में हुआ NCC एडवाइजरी कमेटी का गठन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

September 14, 2026
Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

September 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In