• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानीकर्ता के दो कैमरों को बंद किया : रिपोर्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 9, 2022
in Uncategorized
0
कैमरों

तेहरान। परमाणु स्थलों में लगे निगरानी कैमरों के हटाए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) के न्यूक्लियर वाचडाग एजेंसी ने गुरुवार को आगाह किया है। इनका कहना है कि ईरान अपने परमाणु स्थलों में लगे निगरानी कैमरों को हटा रहा है। इन 27 कैमरों के हटाए जाने से गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) प्रमुख ग्रासी ने ईरान की इस गतिविधि की जानकारी दी और बताया कि इसमें नतांज और इस्फाहान भी शामिल हैं।

राफेल मारियानो ग्रासी (Rafael Mariano Grossi) ने यह बात वियना में अचानक से आयोजित एक कान्फ्रेंस में कही। ग्रासी ने कहा कि इससे उनके ही प्रयासों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि ईरान की ओर से अभी इसपर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईरान ने कहा,’IAEA हमारे साथ अनुकूल व्यवहार नहीं कर रहा है, इसलिए ईरान उसके साथ सहयोग नहीं कर सकता। हमें उम्मीद है कि एजेंसी इस बात को समझेगी और हमारे साथ सहयोग पर अपनी प्रतिक्रिया देगी।’ हाल ही में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस ने IAEA को एक मसौदा प्रस्ताव भेजा है जिसमें ईरान की आलोचना की गई है। इन देशों का आरोप है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन को लेकर उचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराता है। पश्चिमी देशों के इस रुख से ईरान नाराज है।

पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि ईरान संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था को उस स्थान पर क्षतिग्रस्त कैमरों को फिर से स्थापित करने की अनुमति देगा जहां उसके पास सेंट्रिफ्यूग (अपकेंद्रन यंत्र) के पुर्जे और निर्माण सामग्री है। इस फैसले के तहत करज में फिर से कैमरे लगाए जाने थे। दरअसल करज को लेकर ईरान ने दावा किया था कि इस जगह पर 2021 के जून में तोड़-फोड़ की गई थी। तब से ईरान ने घटना में क्षतिग्रस्त कैमरों को बदलने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को पहुंच देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि उस वक्त ऐसी रिपोर्ट थी कि ईरान कैमरों की सभी रिकॉर्डिंग अपने पास रखेगा जो एजेंसी और तेहरान के बीच चल रहे एक विवाद का हिस्सा है। वहीं ग्रासी ने करज तक सीमित पहुंच से ईरान के कार्यक्रम की निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को नुकसान पहुंचने को लेकर आगाह किया था।

Tags: IAEA Chief Grossiinternational newsIsfahan Camera RemovalNatanz Camera removalnewsotherworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Issues

पंचकूला के DCP ने सुरक्षित यातायात पर की एडवाइजरी जारी|

3 years ago
Ankitas

अंकिता के दोस्त ने बताई पूरी ‘कहानी’: इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी, पुलकित ने रखी थी ये शर्त, फिर…

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ELCOMA

Lighting World Home Tech Expoby ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026
TVS Motor

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)