ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

Gujarat : पोरबंदर में ISKP मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक महिला समेत 4 संदिग्ध आतंकी हुए गिरफ्तार, ATS ने की मामले की कार्रवाई|

गुजरात के पोरबंदर में ATS ने बड़ी कार्रवाई कर ISKP के एक सीक्रेट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया हैं। उन्होंने संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 10, 2023
in राज्य
0
ISKP

गुजरात के पोरबंदर में ATS ने बड़ी कार्रवाई कर ISKP के एक सीक्रेट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया हैं। उन्होंने संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। अधिकारी उसको तलाश रहे हैं। पकड़े गए सभी आरोपी भारत के निवासी हैं। इसमें चार कश्मीरी युवक उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और जुबैर अहमद मुंशी और सूरत की महिला सुमेरा बानू शामिल हैं। हालांकि, अभी कश्मीर के पांचवे आरोपी  जुबैर अहमद मुंशी की तलाश जारी है।

चाकू जैसे धारदार भी बरामद

कश्मीर के तीनों निवासी अपने हैंडलर अबू हमजा की मदद से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रांत (ISKP) में शामिल होने के लिए समुद्र के रास्ते फरार हुए थे। इनके पास से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रोविंस की सामग्री और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। बीते कई दिनों से एटीएस की टीम लगातार आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पड़े – लाड़ली बहन योजना: MP सरकार 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1000 रुपये हस्तांतरित करेगी, जाने यहाँ से जो आपको पता करने की है जरूरत|

अफगानिस्तान भागने की फिराक में थे आरोपी

एटीएस ने सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी भी भारी गोपनीयता के बीच ऑपरेशन चल रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आज शाम को एटीएस कुछ बड़ा खुलासा कर सकती है। पकड़े गए सभी आरोपी अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसकेपी के सदस्य हैं और यह पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

जानकारी के मुताबिक यह सभी आरोपी पोरबंदर से अफगानिस्तान भागने की फिराक में थे। इस अभियान को अंजाम देने के लिए इसकी अगुवाई डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी कर रहे हैं। वह कल से स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पोरबंदर में डेरा डाले हुए थे।

एटीएस की कुल चार टीमों ने की कार्रवाई

अभियान में एटीएस की कुल चार टीमें लगातार एक्टिव होकर छापेमारी कर रही थीं। दो टीमों को पोरबंदर दरिया में लगाया हुआ था, वहीं अन्य दो टीम द्वारका इलाके में और एक अन्य टीम पोरबंदर में छापेमारी कर रही थीं। इसके अलावा एटीएस की टीम ने गुजरात के भरूच सूरत और दिल्ली में भी अलग-अलग जगहों पर पड़ताल की है।

लगातार नजर बनाए हुई थी एटीएस की टीम

दो दिन पहले एटीएस की एक टीम ने द्वारका के समुद्र में सर्चिंग की थी। फिर एटीएस की टीम ने कल सुबह से ही पोरबंदर में डेरा डाल दिया। (ISKP) एटीएस के आईजी दीपन भद्रन, एसपी सुनील जोशी, डीवाईएसपी केके पटेल, डीवाईएसपी शंकर चौधरी और उनके वरिष्ठ अधीनस्थों सहित अधिकारियों का एक स्टाफ पोरबंदर पहुंचा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

महिला के कबूलनामे पर पकड़े गए आरोपी

सूरत से आतंकी संगठन आईएसकेपी से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला को एटीएस ने क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद पकड़ा गया था। सुमेरा नाम की एक महिला को शहर के लालगेट इलाके से हिरासत में लिया गया और पोरबंदर ले जाया गया और उसके कबूलनामे के आधार पर पोरबंदर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुमेरा अपने पिता से मिलने कन्याकुमारी से सूरत आई। एटीएस द्वारा हिरासत में ली गई महिला की शादी दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु में हुई थी। महिला के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

भारत में आतंकी हमला करने की बना रहे थे प्लानिंग

महिला ईरान के रास्ते अफगानिस्तान जाने की योजना बना रही थी। प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रोविंस (ISKP) अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में सक्रिय है। मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्ध ईरान से अफगानिस्तान जाने की फिराक में थे। वे भारत में आतंकी हमला करने की फिराक में थे। हालांकि ATS की टीम ने उनके मनसूबों को नाकाम कर दिया है। फिलहाल ATS के ऑपरेशन की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस कार्रवाई के दौरान ATS की टीम द्वारा 1 महिला समेत चार अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया हैं|

Tags: Anti-Terror SquadATSATS in PorbandarATS nabs four terroristDrugsGujarat NewsGujarat News By NavTimes न्यूज़ISKPPorbandarterrorTerrorismTerroristTerrorist Organization
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In