ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

“किसी सरल और विनम्र व्यक्ति की तुलना में नकारात्मक किरदार (Character) निभाना आसान है”: आकाश आहूजा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2024
in मनोरंजन
0
Character

जैसे-जैसे सोनी सब के आगामी शो ‘बादल पे पांव हैं’ का लॉन्च करीब आ रहा है, दर्शक उत्सुकता से बानी के सफर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो एक मेहनती मध्यमवर्गीय पंजाबी लड़की है, जिसका किरदार (Character) अमनदीप सिद्धू निभा रही हैं। महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प से भरी बानी, जीवन में सामने आने वाली दिक्कतों के बावजूद अपने परिवार के जीवन की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए तैयार है और उनके साथ कास्ट में शामिल हो रहे हैं आकाश आहूजा, जो रजत खन्ना की भूमिका निभा रहे हैं।

शो के प्रीमियर से पहले, आकाश आहूजा ने अपने किरदार के पहलुओं, चंडीगढ़ में शूटिंग के अपने अनुभव, निर्माता सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ काम करने के अनुभव आदि के बारे में जानकारी साझा की। क्या आप हमें बादल पे पांव हैं में अपने किरदार रजत खन्ना के बारे में बता सकते हैं? आपको इस भूमिका में कौन-सी बात अच्छी लगी?

मेरा किरदार (Character) रजत एक सीधा-सादा, साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति है और जीवन की सरल खुशियों से संतुष्ट है। रजत एक छोटा-सा व्यवसाय चलाता है, और वह मुख्य रूप से अपने प्रियजनों की खुशी और कल्याण पर ध्यान देता है। उसके और उसके परिवार के पास जो कुछ भी है, उससे वे सभी काफी संतुष्ट हैं। इस भूमिका को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह रजत की ईमानदारी और विनम्र स्वभाव को प्रदर्शित करने का अवसर था, जो मध्यवर्गीय आदर्शों और आकांक्षाओं के सार का प्रतिनिधित्व करता है।

ये भी पड़े– Shemaroo Umang के शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में अमृता का किरदार निभा रही ख्याति केसवानी ने नेगेटिव किरदार को लेकर की खुलकर बात!

रजत को एक सरल और साधारण व्यक्ति बताया गया है। आप इस तरह के विनम्र और भरोसेमंद किरदार को कैसे निभा रहे हैं? विनम्र और भरोसेमंद किरदार रजत का किरदार निभाना, मुझे दूसरे स्वभाव जैसा लगता है। मुझे रजत में काफी हद तक अपना ही स्वरूप दिखाई देता है, क्योंकि वह सरल मूल्यों वाला साधारण लड़का है। ज्यादा जटिल भूमिकाओं के विपरीत, रजत की ईमानदारी उसके दैनिक बर्ताव में झलकती है, जिससे उससे जुड़ना आसान हो जाता है। रजत की भूमिका को जीवंत करने के लिए, मैंने खुद के अनुभवों से प्रेरणा ली है, और मैं उसके वास्तविक और सीधे स्वभाव के प्रति सच्चा रहता हूँ।

‘बादल पे पांव हैं’ और इसकी थीम के कौन-से पहलू आपको सबसे ज्यादा पसंद आए? बादल पे पांव हैं को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है इसकी प्रेरक अवधारणा। बानी, बड़े सपनों वाली छोटे शहर की लड़की है, और भले ही उसे अपने परिवार से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता है, ऐसी तमाम दिक्कतों के बावजूद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह एक दमदार संदेश है कि महत्वाकांक्षा की कोई सीमा नहीं होती और हर कोई अपने सपनों को पूरा करने का मौका पाने का हकदार है। (Character)

रजत का किरदार निभाते हुए आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, और आपने इस भूमिका के लिए कैसे तैयारी की? रजत का किरदार निभाते हुए, मुझे शुरुआत में किसी खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। उसके जीवन में बानी के आने तक, वह एक साधारण व्यक्ति है और अपने जीवन से संतुष्ट है। उनके रिश्ते से जटिलताएँ बढ़ जाती हैं, क्योंकि बानी अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करती है, जबकि रजत जीवन से संतुष्ट रहता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, चुनौतियाँ भी बढ़ती जाएँगी, लेकिन ये ही भूमिका को दिलचस्प भी बनाएँगी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अमनदीप सिद्धू के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? अमनदीप के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा है। हम लगभग एक महीने से साथ में शूटिंग कर रहे हैं, और यह अच्छा रहा है। हम दोनों ही इस उद्योग में पेशेवर हैं, मेरे पास भी एक दशक से अधिक समय का अनुभव है। हम सेट पर पेशेवर और तालमेलपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए आपसी समझ शेयर करते हैं। (Character)

आपको चंडीगढ़ में शूटिंग के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया, और यह शो के समग्र विषय में कैसे योगदान देता है?
मेरे लिए चंडीगढ़ में शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा है, मुख्यतः क्योंकि इससे मुझे दिल्ली में अपने परिवार के करीब रहने का मौका मिलता है। हाल ही में, हमारे परिवार में एक नया सदस्य शामिल हुआ है, मैं उनके साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। इसके अलावा, चंडीगढ़ का उत्साही माहौल और पंजाबी संस्कृति शो की थीम से पूरी तरह मेल खाती है, जो पंजाबी परिवार के हमारे प्रदर्शन को प्रामाणिक बनाता है।

रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर कैसा महसूस हो रहा है? रवि और सरगुन सम्मानित पेशेवर हैं, जिनका अनुभव काफी समृद्ध है। उन्होंने हाल के वर्षों में कुछ बेहतरीन शोज़ दिए हैं। उनका व्यावहारिक दृष्टिकोण उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। वे प्रोडक्शन से लेकर एपिसोड के निर्देशन और कहानी तैयार करने तक, हर पहलू में गहराई से शामिल होते हैं। प्रोजेक्ट में शामिल हम सभी के लिए निर्माताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत को देखना प्रेरणादायक है। (Character)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

रजत की एन्ट्री बानी के सफर को कैसे प्रभावित करेगी, और उसके सपनों को पूरा करने की राह को कैसे आकार देगी? जहाँ बानी बड़े सपने देखती है और आसमान की नई ऊँचाइयों को छूना चाहती है, वहीं रजत की मौजूदगी स्थिरता और संभावनाओं की भावना प्रदर्शित करती है। वह उसे ज़मीन से जोड़े रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि वह अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बीच अपनी राह से न भटके। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनका सफर कैसे आगे बढ़ता है। ‘बादल पे पांव हैं’ देखते रहें सोमवार-शनिवार शाम 7:30 बजे से, केवल सोनी सब पर

Tags: Akash AhujaBaadal Pe Paanv HainCharacterentertainmentRavi DubeySargun Mehta
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In