Jahangirpuri Riots: सांप्रदायिक हिंसा में मुख्य साजिशकर्ता समेत 22 गिरफ्तार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, December 13, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

Jahangirpuri Riots: सांप्रदायिक हिंसा में मुख्य साजिशकर्ता समेत 22 गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in दिल्ली
3
Jahangirpuri Riots

नई दिल्ली। Jahangirpuri Riots News: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा पथराव के बाद भड़की हिंसा पर काबू पा लिया गया है। रविवार को कोई उपद्रव नहीं हुआ। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हालात पर नियंत्रण पाने के साथ ही उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू हो गई है।

कुल 22 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अंसार सहित 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। अंसार व पिस्टल से फायरिंग करने के आरोपित असलम को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ कर अन्य साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

तीन पिस्टल पांच तलवारें बरामद

आरोपितों से तीन पिस्टल, पांच तलवारें भी बरामद हुई हैं। रविवार देर शाम क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। माना जा रहा है कि पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। उत्तर पश्चिमी जिले की डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि अंसार ही हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

कबाड़ी का करता है काम

चौथी कक्षा तक पढ़ा अंसार कबाड़ी का काम करता है। उसके खिलाफ दो मामले पूर्व में दर्ज हैं। उसे पहली बार 2009 में चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2018 में उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और काम में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर सट्टेबाजी के मामले में भी कार्रवाई की जा चुकी है।

असलम ने चलाई थी मेदा लाल पर गोली

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में शामिल असलम ने ही एसआइ मेदा लाल पर गोली चलाई थी। उसने पिस्टल से कई फायर कर शोभायात्रा में दहशत फैलाने का काम किया। उस पर भी दंगा करने, मारपीट, धमकी आदि के आरोपों में पहले से भी मामले दर्ज हैं। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है।

अंसार ने रोका था शोभायात्रा का रास्ता

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की शाम शोभायात्रा जब जहांगीरपुरी के सी-ब्लाक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो वहां पर अंसार अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंच गया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ बहस करते हुए यात्रा को रोकने लगा। कुछ ही देर में शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने जब रोकना चाहा तो उपद्रवियों ने उन पर भी पथराव करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एसआइ मेदा लाल के बाएं हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गए थे, जबकि आठ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हिंसा के आरोपितों के खिलाफ दंगा भड़काने, शांतिभंग, पुलिस पर हमला करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने सहित कई अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: BJPDelhi RiotsJahangirpuri NewsJahangirpuri riotsKapil Mishranew-delhi-city-generalnewsstateकपिल मिश्राजहांगीरपुरी दंगा
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

BHU

बीएचयू में ऑडिशन के दौरान छात्रों से मारपीट: छात्राओं से छेड़खानी का भी आरोप, क्या है पूरा मामला ?

3 years ago
Salman Khan

Salman Khan Death Threat : एक बार फिर बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी, फ़ोन पर धमकी देने वाले ने कहा- आने वाले 30 अप्रैल को सलमान को मार दूंगा| 

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Glow by Kirtilals Announces 'Nature & Dreams' Young Winners and Launches New Diamond Necklace Edit

December 12, 2025
Education

Education Pioneer Sunny Varkey Calls on Content Creators to Submit Entries for '1 Billion Acts of Kindness' Campaign, in Partnership with MrBeast

December 12, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)