ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

जय विज्ञान, जय अनुसंधान: एसजीटी विश्वविद्यालय (SGT University) में सिनर्जी 2023 जो आगे का मार्ग प्रशस्त करे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 16, 2023
in हरियाणा
1
SGT University

एसजीटी यूनिवर्सिटी (SGT University), गुरुग्राम द्वारा आयोजित भव्य तीन दिवसीय टेक्नो-फेस्ट सिनर्जी-2023, का समापन समारोह साथ बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, माननीय श्री राजीव जुनेजा और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (IPA) के महासचिव डॉ.सुदर्शन जैन उपस्थित थे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर पद्मश्री राम बहादुर राय, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनमोहन सिंह चावला, चेयरपर्सन श्रीमती मधुप्रीत कौर चावला, वाइस चांसलर डॉ.ओ.पी.कालरा और कई अन्य सम्मानित विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

एसजीटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओ.पी. कालरा ने इस बात पर जोर देकर कहा कि “अनुसंधान और नवाचार को विश्वविद्यालय की संस्कृति का हिस्सा होना चाहिए और ये एसजीटी विश्वविद्यालय के मूल मूल्यों का हिस्सा हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हमारे कई प्रयास हैं, उनमें से सिनर्जी एक है और इसने जिन दिशा की ओर चल पड़ी है, और जो इसका स्केल है, हमें उस पर बहुत गर्व है ।”

ये भी पड़े- वेदांता (Vedanta) दिल्ली हाफ मैराथन ने #RunForZeroHunger के माध्यम से नंद घर के बच्चों के लिए 50 लाख भोजन जुटाए

विशिष्ट अतिथि, श्री सुदर्शन जैन ने फार्मास्युटिकल उद्योग के उल्लेखनीय परिवर्तन पर विचार करते हुए कहा, “दवाओं के लिए आयात पर अत्यधिक निर्भर देश से लेकर फार्मेसी में एक बेंचमार्क तक, हमारा रूपांतरण अविश्वसनीय रहा है। यह महत्वपूर्ण है कि हम नौकरी लेने वाले देश से आगे बढ़े और नौकरी देने वालों का देश बने; और सिनर्जी में, मैं जो परियोजनाएं देखता हूं, वे मुझे अगली पीढ़ी के लिए आशा देती हैं।” (SGT University)

इस अवसर पर बोलते हुए, माननीय मुख्य अतिथि, श्री राजीव जुनेजा ने कहा, “हर चीज़ छोटे कदमों से शुरू होती है। सिनर्जी में परियोजनाओं की अपनी यात्रा के दौरान, मैं उस उत्साह और ऊर्जा से प्रभावित हुआ जिसके साथ छात्र प्रस्तुति दे रहे थे। सफलता के लिए ऐसी सकारात्मकता और जुनून आवश्यक है, चाहे आप कहीं भी हों।” उन्होंने छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए SGTU के सम्मानित विभागों और प्राध्यापकों की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सिनर्जी-2023 ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 200 से अधिक स्कूलों के 25,000 से अधिक छात्रों की मेजबानी की। कार्यक्रम में अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें एक सीम रिपर मशीन (seam ripper machine), एक स्पिनोमीटर (spinometer), एक इलेक्ट्रिक बाइक, ACL रिकवरी के लिए एक “नीहैब” ब्रेस (Kneehab brace), एक बहुक्रियाशील कृषि मशीन (multifunctional agricultural machine) और एक बायोनिक आई (bionic eye) शामिल हैं। छात्रों ने कुल 300 इन-हाउस परियोजनाएँ प्रस्तुत किए- जैसे रोबोटिक्स, इको फ्रेंडली प्रोडक्ट, मेडिकल टेक्नोलॉजी, मीडिया टेक्नोलॉजी आदि। (SGT University)

एस.डी. मेमोरियल स्कूल सेक्टर-11, गुरूग्राम (Prism of Sustainable Development), द्रोण पब्लिक स्कूल, गुरूग्राम (Envirobot) और जवाहर नवोदय विद्यालय झज्जर (Catfish for Preventing Malaria Transmission) ने “स्कूल प्रोजेक्ट्स” श्रेणी में शीर्ष तीन पुरस्कार जीते और क्रमशः 15,000, 18,000 और 21,000 रुपये की नकद राशि प्राप्त की। उनके इस जज्बे को देखते हुए उदार भाव स्वरूप मैनकाइंड फार्मा ने इन तीन स्कूलों में से प्रत्येक को उनके आउटस्टैंडिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने का निर्णय लिया।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

जब इन-हाउस नवाचार (innovation) की बात आई, तो दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय और कृषि विज्ञान संकाय जैसी श्रेणियों में अनोखी सृजनता और रचनाशीलता को सामने लेकर आये, जैसे कि स्वास्थ्य और कल्याण (Health & Wellbeing), प्रौद्योगिकी और नवाचार (Technology & Innovation),सतत अनुसंधान विकास (Sustainable Research Development).

पूरे आयोजन के दौरान, छात्रों को अन्य संस्था के छात्रों-साथियों, शिक्षकों और इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के साथ बातचीत करने और नेटवर्क बनाने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में आकर्षक प्रतियोगिताएं भी थीं, जिनमें नुक्कड़ नाटक शामिल था। साथ ही समसामयिक सामाजिक मुद्दे और रोबोटिक्स एवं ड्रोन प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं; जहां छात्रों ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। (SGT University)

Tags: Jai ResearchJai ScienceSGT UniversitySynergy 2023
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In