ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अवैध खनन में लगी JCB ने किसान को रौंदा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
JCB

लखनऊ। अवैध खनन कर रही JCB छापा पड़ने के बाद लाइट बंद करके भागी तो एक किसान को रौंदती चली गई। दुखद घटना थी लेकिन सबसे दुखद पहलू यह होता है जब किसी घटना के बाद उसके जिम्मेदार उसकी लीपापोती करने में लग जाते हैं। इस घटना में भी जिम्मेदार साहब कहने लगे कि खनन नहीं हो रहा था।

उनका तर्क भी था कि चूंकि बारिश हो रही है इसलिए खनन नहीं हो सकता है। उनको गड्ढों में पानी तो दिख गया लेकिन गड्ढे बनने की वजह नहीं दिखी। दिन-रात जमीन खोखली करते डंपर और JCB का शोर जिन सिक्कों की खनक के आगे दब गया है, हो सकता है परिवार के क्रंदन से टूटे लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है। यह हादसा भी जल्द ही फाइलों में होगा और जमीन फिर से खोखली होनी शुरू होगी, क्योंकि गड्ढों का पानी सूख जाएगा और आपकी आंखों का तो पहले ही मर चुका है।

लड्डू का फायदा कब मिलेगा : एक व्यापारी नेता इसलिए मशहूर हैं कि उनके पास सारे नेताओं के जन्मदिन की डायरी रखते हैं। सभी दलों से चक्कर लगाते हुए मौजूदा सरकार के बड़े लीडरों के जन्मदिन पर लड्डू बांटते नजर आते हैं। हाल ही में इन्होंने एक बड़ी मार्केट में जन्मदिन के लड्डू बंटवाए, लेकिन नेताजी हैरान दिखाई पड़े कि लेने वालों से ज्यादा लंबी लाइन बांटने वालों की थी।

लड्डू लेने वाले स्माइल करते हुए नेताजी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और वीडियो भी बन रहा था। देने वालों की लंबी लाइन देखकर वहां मौजूद कुछ दुकानदारों ने कहा कि इस पार्टी में नेताजी को मिलना तो कुछ है नहीं, सिर्फ लड्डू बांटकर फोटो ही वायरल कर सकते हैं, सो कर रहे हैं। दरअसल, इस पार्टी के दफ्तर में पहले से ही लेने वालों की लंबी लिस्ट पड़ी हुई है। नेताजी भी यह सब अनसुना करके अब डायरी के अगले पन्ने पर निगाह जमाए हैं।

कोई शिकायत करेगा ही क्यों : सरकार ने अवैध स्टैंड बंद करने का फरमान जारी किया तो कागजी सख्ती दिखाई गई, लेकिन सच्चाई यह है कि हर तरफ संचालन स्टैंड से ही हो रहा है, बस तरीका बदल गया। अब नगर निगम ने नया फरमान जारी किया है कि उसी तरफ से चिह्नित 91 टेंपो स्टैंडों पर अब कोई वसूली नहीं कर पाएगा। नगर निगम टेंपो स्टैंडों का संचालन करने के लिए टेंडर निकालेगा। टेंपो और आटो चालकों को शिकायत करने के लिए नंबर भी जारी कर दिए गए।

वैसे यह कोशिश कितनी रंग लाती है यह देखने वाली बात होगी क्योंकि टेंपो और आटो संचालन का अवैध धंधा कई करोड़ का है। टोकन लगाकर कमाई कर रहे ठेकेदार का दावा है कि स्थानीय साहबों का हिस्सा निकालकर जो मिलता है, उससे रोजी-रोटी चल जाती है। इस तथाकथित रूखी रोटी के लिए इतनी मगजमारी हो रही है कि लगता नहीं कि कोई टेंपो चालक शिकायत करेगा।

चहेते पर कार्रवाई करनी ही पड़ी : लंबे समय तक शहर के बीच काम करने के बाद सीमावर्ती इलाके में पहुंचे साहब को जल्दी ही बैक टू पवेलियन होना पड़ा। वह अभी ठीक से पैर जमा ही नहीं पाए थे कि अवैध खनन से कुर्सी धंस गई। नए नवेले बास ने मनचाही तैनाती दी थी, लेकिन साहब कुछ ज्यादा ही जल्दी में दिखे। वहां अवैध प्लाटिंग, अवैध खनन और पेड़ों की कटान की शिकायतें बढ़ने लगी थीं।

शिकायतें तो मिल रही थीं और बास की दयादृष्टि के कारण मामला दबा हुआ था, लेकिन खनन में जुटी JCB  से एक मौत के बाद मामला बढ़ गया। लोगों का आक्रोश बढ़ने से फजीहत होने लगी। स्थानीय माननीय ने भी विरोध में मोर्चा खोल दिया और कार्रवाई पर अड़ गए। इसके बाद मनमारकर बास को भी कार्रवाई करनी पड़ी। ज्यादा जल्दी भारी पड़ी और तत्काल साहब को रवानगी का परवाना थमा दिया गया और वह वैक टू पवेलियन हो चुके हैं। (JCB)

Tags: illegal miningIllegal mining in UPJCB trampling on farmerlucknow-city-common-man-issuesUP Commonmanissuesup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor girl gang-raped

बागेश्वर में नाबालिक लड़की के साथ चार लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

4 years ago
Vishva Valmiki

सिरसा पहुंचे विश्व वाल्मीकि (Vishva Valmiki) धर्म संसद परिषद ट्रस्ट से जुड़े संत समाज के लोग

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In