• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 26, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

60 लाख लोन का जिक्र, बेइज्जती… सुसाइड नोट में JE ने क्या-क्या लिखा?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
JE

लखनऊ। JE: शैलेंद्र ने बिना पत्नी और बेटी को कोई जानकारी दिए हुए खिचड़ी में जहर की पुड़िया मिला दी थी। खिचड़ी खाने के बाद शैलेंद्र ने अपने दोस्त जेपी को फोन कर इसकी जानकारी दी। जेपी की सूचना पर पड़ोस में रहने वाले किराना दुकानदार की बेटी रिंकी शैलेंद्र के घर पहुंची। रिंकी ने देखा कि शैलेंद्र और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है। बता दें क‍ि जानकीपुरम के सुलतानपुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने 40 वर्षीय पत्नी गीता और 17 वर्षीय बेटी प्राची संग बुधवार सुबह जहर खा लिया। पड़ोसी उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां तीनों की मौत हो गई।

शैलेंद्र के पड़ोस में रहने वाले अंगनू लाल ने बताया कि पड़ोसी की बेटी रिंकी, शैलेंद्र के घर पहुंची। उसने मुख्य गेट पर धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। रिंकी ने देखा कि गीता और शैलेंद्र के बीच झगड़ा हो रहा था। गीता कमरे से भागे का प्रयास कर रही थी। शैलेंद्र ने उसका हाथ पकड़ रखा था। क्योंकि गीता को जानकारी हो गई थी कि शैलेंद्र ने खिचड़ी में सबको जहर दे दिया है।

गीता विरोध कर रही थी कि बेटी को जहर क्यों दे दिया। उसे तो अपनी जिंदगी जीने देते। इस पर शैलेंद्र(JE) ने कहा कि यह समाज बहुत गंदा है। हमारे और तुम्हारे न रहने के बाद बेटी क्या करेगी। इसकी देख रेख कौन करेगा। यह देख रिंकी ने शोर मचाया और उसने बाउंड्री वाल फांदकर अंदर जाने की कोशिश की। इस पर बाउंड्री वाल की ग्रिल से उसके पैर में चोट लग गई।

शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इस बीच पुलिस भी पहुंची। आनन फानन लोग बाउंड्री वाल फांदकर अंदर पहुंचे। मुख्य गेट खोला गया। पुलिस और स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे तब तक सभी उल्टी करते हुए पस्त हो चुके थे। तीनों को आनन फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

JE सुसाइड नोट में लिखा चारों की अभद्रता से त्रस्त होकर अपने परिवार को खत्म करने को मजबूर हूं। तीन साल से इन चार लोगों ने हमारा जीना मुश्किल कर दिया है। अब इन सबकी अभद्रता के कारण जिया नहीं जाता। इसलिए हम परिवार समेत खुद को खत्म कर रहे हैं। हमारे न रहने पर इन सबको हमारे पूरे परिवार की मौत का जिम्मेदार माना जाए। यह शब्द शैलेंद्र के कमरे से बरामद सुसाइड नोट के हैं। इसके बाद आरोपित शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मोबीन खान, नरेंद्र प्रताप सिंह और संतोष शुक्ला सबके नाम और मोबाइल नंबर लिखे हैं। इसके आगे लिखा है कि किसने किस तरह से परेशान किया।

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्वत : 65 लाख रुपये लोन करवाने के नाम पर लिए। आज तक न तो लोन करवाया और न ही रुपये दिए। रुपयों की मांग पर धमकाते हैं और गाली देते हैं।

मोबीन खान : तीन साल पहले प्लाट का एग्रीमेंट कराया। 10 लाख रुपये दिए थे। इसका 20 फीसद ब्याज हर महीने लेते रहे। कुछ दिन से आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ब्याज के रुपये नहीं दे सका तो गाली-गलौज कर धमकाने लगे।

नरेंद्र प्रताप सिंह : नरेंद्र ने दो साल पहले 10 हजार स्क्वायर फिट के प्लाट का एग्रीमेंट कराया। पांच महीने का समय लिया था। इसके बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई। उल्टा हमसे 60 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं। अक्सर घर पर आकर नरेंद्र धमकी देते हैं।

संतोष कुमार शुक्ला : नरेंद्र के साथ संतोष शुक्ला अक्सर घर पर आकर गाली-गलौज करते हैं। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं।

बीते रविवार को घर आकर दी थी धमकी : सुसाइड नोट में लिखा है कि संतोष और नरेंद्र बीते रविवार को पांच से छह लोगों के साथ घर पर आ धमके। उन्होंने बाहर बुलाया। रुपयों की मांग की। इसके बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। रोज रोज की धमकी से आहत था। आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचा।

Tags: Crime StoryHusband commits suicide with wifelucknow-city-crimenewsstatesuicide case in lucknowsuicide in Lucknowलखनऊ में सुसाइड केस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बताया अपनी कामयाबी का राज, इस टीम को दिया क्रेडिट

4 years ago
Amity University

अकादमिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेक्टर 1 कॉलेज ने किया Amity University से समझौता

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP

BPTP Ranks Among North India Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company Greatest Strength

June 26, 2026
Medicine

As Substandard Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

June 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)