ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 28, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

JJS 2024 में 4 दिनों में लगभग 50,000 विज़िटर्स शामिल

20वें जेजेएस में बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों ने भाग लिया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 27, 2024
in व्यापार
0
JJS

JJS – ‘द दिसंबर शो’- जयपुर ज्वेलरी शो (जेजेएस) हाल ही में एक शानदार समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। जेईसीसी में चार दिनों तक आयोजित इस इवेंट में लगभग 50,000 विज़िटर्स और व्यापारियों ने भाग लिया। हर साल की तरह, इस बार भी आयोजक और एक्सहिबिटर्स दोनों को उत्साही और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसने इस शो को एक और सफलतम संस्करण के रूप में साबित किया। अंततः, एक समापन सत्र के साथ शो का समापन हुआ। इस मौके पर स्वागत भाषण देते हुए जेजेएस के चेयरमैन, विमल चंद सुराना ने कहा, “जयपुर ज्वेलरी शो ने इस वर्ष वाकई नए मुकाल हासिल किए हैं, जिसमें सबसे अधिक बूथ और रिकॉर्ड संख्या में खरीदारों की उपस्थिति दर्ज की गई।

हमेशा की तरह ही इसने खुद को एक अद्वितीय मंच के रूप में साबित किया है, जो सभी संबंधित लोगों के लिए बेहतरीन व्यापारिक अवसर सुनिश्चित कर रहा है। “उन्होंने यह भी बताया कि जेजेएस के अगले संस्करण का आयोजन 19 से लेकर 22 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा। जेम्स और ज्वेलरी इंडस्ट्री का राजस्थान की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य की जीडीपी का 17% हिस्सा इसी इंडस्ट्री से आता है। इस अवसर पर जेजेएस के मानद सचिव, राजीव जैन ने कहा, “इस वर्ष आयोजित जयपुर ज्वेलरी शो में चार दिनों में लगभग 50,000 लोगों की प्रभावशाली उपस्थिति देखी गई, जिसमें 7,915 आउटस्टेशन रजिस्ट्रेशन और 593 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल थे।

ये भी पड़े– PR 24×7 ‘बेस्ट मिड साइज़ पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर 2024’ अवॉर्ड से सम्मानित

इस शो में दुनियाभर के मेजबान खरीदार उपस्थित रहे, जैसे कि हांगकांग, अमेरिका, रूस, आर्मेनिया, जॉर्जिया, यूएई, कजाकिस्तान, तुर्की और उज्बेकिस्तान, जिन्होंने इस इवेंट को और भी बड़ा और बेहतर बना दिया। परिणामस्वरुप, बेहतरीन ज्वेलरी के केंद्र के रूप में जयपुर की स्थिति और भी अधिक मजबूत हुई। इस वर्ष रूस, थाईलैंड और बैंकॉक के प्रतिनिधिमंडलों का दौरा जेजेएस में अन्य आकर्षण का केंद्र रहा। “जेजेएस अवॉर्ड्स में वाणी कपूर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नंदिनी गुप्ता ने नेटवर्किंग डिनर में शिरकत की। स्वराग बैंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने शाम को और भी खास बना गया। (JJS)

समापन समारोह की अध्यक्षता जेजेएस के प्रवक्ता अजय काला ने की। उन्होंने कहा, “व्यवसाय और प्रबंधन के मामले में इस बार जेजेएस अब तक का सबसे बेहतर शो रहा है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह सबसे व्यापक और उपयोगी शो साबित हुआ। उन्होंने शो की सफलता के लिए सभी एक्सहिबिटर्स, विक्रेताओं और विज़िटर्स का आभार व्यक्त किया। “पर्ल एकेडमी ने ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट डिस्प्ले’ ट्रॉफी जीती। अन्य अवॉर्ड्स में बेस्ट बूथ अवॉर्ड्स और बेस्ट यंग वुमन अचीवर्स अवॉर्ड्स शामिल थे। इसके अलावा, रूबी रिडिफाइन्ड ने एक अनूठी डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को रूबी रत्नों का उपयोग करके असामान्य आकार और रूप में ट्रेंडी और भविष्य के अनुरूप फैशनेबल स्टाइल में ज्वेलरी बनाना था। इस प्रतियोगिता में मानवी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं, सोनल लखेरा दूसरे स्थान पर रहीं। हैप्पी शयामसुखा और कार्ती खबिया को तीसरा स्थान मिला।इस आयोजन में कई जानकारीपूर्ण सेमिनार्स भी आयोजित हुए, जिनमें सफल होने के लिए सीख और गैर-सीख: इंडस्ट्री के मानकों को चुनौती देने पर एक क्रॉस जनरेशन दृष्टिकोण; कॉफी विद डॉ. चेतन कुमार मेहता- अतिथि प्रमोद देरेवाला के साथ; ज्वेलरी ट्रेंड्स, स्टाइलिंग हैक्स और महिलाएँ में क्या चाहती हैं; (JJS)

रूबी की दुनिया का अनावरण- गीया; सफल और वास्तविक बने रहने पर नवरतन जी कोठारी के साथ एक स्पष्ट चर्चा; ज्वेलरी डिज़ाइन में क्राँतिकारी बदलाव के लिए प्रोक्रिएट मास्टरिंग; जयपुर एडवांटेज: इस ज्वेलरी हब को कौन-सी बात सबसे अलग बनाती है; और ज्वेलरी में क्राँति: एआई की ताकत शामिल थे। समापन समारोह के दौरान, इवेंट से जुड़े विक्रेताओं को उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इनमें से अधिकांश विक्रेता जेजेएस की स्थापना के समय से यानि वर्ष 2003 से जुड़े हुए हैं। धन्यवाद् प्रस्ताव में, राजीव जैन ने शो के सभी स्पॉन्सर्स और समर्थकों का धन्यवाद् किया।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: ExhibitorsJewelery DesignJJSRubyVisitors
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Urvashi Dholakia

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नया बिकनी अवतार, आप भी देखिए इनकी लेटेस्ट फोटो  

4 years ago
symptoms of diabetes

क्या आपको मधुमेह के लक्षण तो नहीं, जाने मधुमेह के लक्षण व बचने के इलाज |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In