ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

जोस बटलर ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, विराट कोहली के स्पेशल रिकॉर्ड की बराबरी की

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 28, 2022
in खेल
0
गर्भवती

नई दिल्ली। राजस्थान रायल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर 2 में गजब की पारी खेली और नाबाद शतक लगाते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। ये जोस बटलर का आइपीएल 2022 का चौथा शतक रहा तो वहीं ये उनके आइपीएल क्रिकेट करियर का पांचवां शतक था।

जोस बटलर की शतकीय पारी

आरसीबी के खिलाफ जोस बटलर ने अपना शतक 59 गेंदों पर 5 छक्के और 10 चौकों की मदद से पूरा किया। जोस बटलर ने इस मैच में 60 गेंदों पर 6 छक्के व 10 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 176.67 का रहा। बटलर ने अपनी इस पारी के दम पर राजस्थान को आरसीबी पर आसान जीत दिलाई और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

बटलर ने की विराट कोहली की बराबरी

जोसबटलर ने आइपीएल के इस सीजन में चार शतक लगाए और उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली। इससे पहले विराट कोहली ने साल 2016 में चार शतक लगाए थे। इसके साथ ही बटलर ने कोहली के एक और रिकार्ड की बराबरी की। इस लीग में बटलर का ये पांचवां शतक था तो वहीं कोहली ने भी आइपीएल में अब तक 5 शतक लगाए हैं। आइपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 6 शतक लगाए हैं।

जोस बटलर का आइपीएल 2022 में प्रदर्शन 

जोसबटलर आइपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 16 मैचों में 58.85 की औसत से 824 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 151.47 का रहा है। बटलर ने इस सीजन में अब तक चार शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने इन मैचों में 78 चौके व 45 छक्के जड़े हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 116 रन रहा है। जोस बटलर डेविड वार्नर और विराट कोहली के बाद आइपीएल के एक सीजन में 800 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

Tags: bouncercricketIPL 2022IPL BouncerJos ButtlerJos Buttler IPL recordRCB vs RRRR batsman Jos Buttlerrr newsRR vs RCBराजस्थान रायल्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In