• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पेपर लीक मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, परीक्षा से पहली रात 24 छात्रों ने किए थे प्रश्नपत्र हल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
पेपर

देहरादून : धामपुर स्थित अपने फ्लैट पर अभ्यर्थियों को लीक हुए स्नातक स्तर के पेपर के सवाल हल कराने के मामले में एसटीएफ ने जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर में जल संस्थान में तैनात है जूनियर इंजीनियर

गुरुवार को एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर से अवर अभियंता ललित कुमार को हिरासत में लिया था। वह सहारनपुर में जल संस्थान में तैनात है। लंबी पूछताछ के बाद आज उसे गिरफ्तार किया गया।

अभ्यर्थियों को लीक हुए पेपर के प्रश्न पत्र हल करवाए थे

ललित राज शर्मा पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) के मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत के गिरोह का सदस्य है जिसने अपने धामपुर स्थित फ्लैट में कुछ अभ्यर्थियों को लीक हुए पेपर के प्रश्न पत्र हल करवाए थे।

दूसरी ओर एसटीएफ ने शुक्रवार को कुमाऊं व यूपी के अलग-अलग जिलों में टीमें भेजी हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। इस मामले में अब तक 20 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

जो भी संलिप्त पाया जाएगा, वह नहीं बचेगा

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के पेपर लीक कराए जाने के प्रकरण में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, वह बचेगा नहीं। प्रकरण की लगातार जांच जारी है। जब तक इसमें संलिप्त अंतिम व्यक्ति नहीं पकड़ा जाएगा, जांच जारी रहेगी। सरकार को इसके अलावा भी कोई अन्य जांच करानी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जिन्होंने अपनी मेहनत व योग्यता से स्थान बनाया है, उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। अन्य परीक्षाएं देरी से न हों और परिणाम सही समय पर आएं, इसके लिए पूरा फोकस कर रहे हैं।

– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Tags: dehradun newsdehradun-city-crimenewsstateUKSSSC Paper LeakUKSSSC recruitmentUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वी-गार्ड

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू

11 months ago
Students

बचत करने वाले दो विद्यार्थियों (Students) को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Fortis Hospital

Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

June 23, 2026
Kody Technolab

Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)