• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 21, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

न्याय व्यवस्था सभी लोगों के लिए बराबर… शिवपाल के बाद अब अपर्णा यादव का रामगोपाल पर निशाना

by नवटाइम्स न्यूज़
August 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
रामगोपाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात के बाद से उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। इसे लेकर सपा परिवार की रार भी खुलकर सामने आने लगी है। रामगोपाल के भाई शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के बाद भारतीय जनता पार्टी की नेता व मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने भी अब अपने ससुर (रामगोपाल) पर निशाना साधा है।

योगी आदित्यनाथ सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के सपा प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के आरोप को भाजपा नेता अपर्णा यादव ने पूरी तरह से नकार दिया है। अपर्णा ने अपने चचेरे ससुर शिवपाल सिंह यादव के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने रामगोपाल के आरोपों पर ही सवाल खड़े किए थे।

बुधवार को एक समाचार एजेंसी से बातचीत में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि चाचा शिवपाल ने कुछ बिंदु उठाते हुए जो पत्र जारी किया, उससे कई लोग सहमत हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून का राज है और न्याय व्यवस्था सबके लिए समान रूप से काम कर रही है। जाति-धर्म के आधार पर किसी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कारण ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाने लगा है। उनके बुलडोजर माडल की तारीफ देश-दुनिया में हो रही है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग से आने वालीं द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना भाजपा की भेदभावरहित नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है। पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के प्रो. रामगोपाल के आरोप को उन्होंने गलत बताया। रामगोपाल की मुख्यमंत्री से भेंट पर बोलीं कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी अपनी बात रखने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। अन्य लोगों की तरह मुख्यमंत्री ने उनकी बात को भी सुना।

रामगोपाल के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें केवल दो लोगों का नाम शामिल किया गया। सपा की ओर से जिस प्रकार से सरकार पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई का माहौल बनाया जा रहा है। उसका सच अब सामने आ गया है।

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एटा के अलीगंज से पूर्व विधायक रहे रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिवार के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई का मामला उठाया था। उनके मुलाकात के बाद सबसे पहले प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने यह मामला उठाया था।

शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को सौंपे रामगोपाल के पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों हैं? आजम खां साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम…और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नहीं?’ शिवपाल यादव के द्वारा रामगोपाल पर निशाना साधने के बाद अब अपर्णा यादव के बयान से यह मामला और गर्मा गया है।

इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपराधियों की पैरवी करती रही है। सरकार किसी भी अपराधी, बदमाश के खिलाफ नरमी नहीं बरतने वाली है। जो अपराध करेगा उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा।

Tags: Aparna YadavCM Yogilucknow-city-politicsnewsRam Gopal YadavSenior SP leadershivpal yadavshivpal yadav newsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

ऊंट

झारखंड पुलिस ने भड़ल में छह ऊंट तस्करों के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस

4 years ago
Agrawal Sabha Sirsa

Agrawal Sabha Sirsa ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसैन की जयंती माइंड रीडर सुहानी शाह रही आकर्षण का केंद्र

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

August 20, 2026
Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

August 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)