• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हाई प्रोफाइल ज्योति हत्याकांड में पति और उसकी प्रेमिका सहित 6 दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Jyoti Murder Case

कानपुर। ज्योति हत्याकांड के आठ साल पुराने चर्चित मामले में गुरुवार को अपर जिला जज अजय कुमार त्रिपाठी ने ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी, पीयूष की प्रेमिका मनीषा मखीजा, मनीषा के ड्राइवर अवधेश चतुर्वेदी, रेनू कनौजिया, सोनू कश्यप और आशीष कश्यप को दोषी करार दे दिया। न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा के बिंदु पर शुक्रवार को अभियोजन और बचाव पक्ष अपने तर्क रखेंगे। (Jyoti Murder Case)

डीजीसी क्रिमिनल दिलीप अवस्थी के मुताबिक सभी को हत्या, साक्ष्य मिटाने और षड़यंत्र का दोषी पाया गया है। आरोपित रेनू और सोनू के पास से चाकू बरामद हुआ था इसलिए दोनों को आयुध अधिनियम के तहत भी दोषी करार दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी न देने के आरोप में पीयूष की मां पूनम, भाई कमलेश और मुकेश श्यामदासानी को आइपीसी की धारा 202 के तहत आरोपित किया गया था लेकिन साक्ष्य के अभाव में तीनों बरी कर दिए गए।

पांडु नगर निवासी बिस्कुट कारोबारी पीयूष श्यामदासानी पत्नी ज्योति के साथ 27 जुलाई 2014 की रात स्वरूप नगर के वरांडा होटल गया था। रात करीब 11:30 बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसकी कार हांडा एकार्ड के सामने बाइक लगाकर रोक लिया। उसे नीचे उतारकर पीटा और पत्नी व गाड़ी लेकर फरार हो गए।(ज्योति हत्याकांड)

पुलिस ने उसकी तहरीर पर प्राथमिक सूचना दर्ज कर ली। उसी रात करीब दो बजे पुलिस ने कल्याणपुर पनकी रोड पर खड़ी कार में पुलिस का शव बरामद कर लिया। पीयूष की कहानी पर पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की जिसमें वह टूट गया और सच बता दिया।

ज्योति के पिता जबलपुर निवासी शंकर नागदेव ने भी पीयूष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का राजफाश करके पीयूष, केसर पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा की बेटी मनीषा उसके ड्राइवर अवधेश और हत्या व हत्या की साजिश रचने में शामिल रेनू, सोनू और आशीष को गिरफ्तार किया था।

मामले में मई 2015 को मनीषा, नवंबर 2020 को पीयूष और डेढ़ साल पहले आशीष हाईकोर्ट से जमानत पर थे जबकि अवधेश, रेनू और सोनू को जमानत नहीं मिली। आठ साल चली सुनवाई के बाद गुरुवार को मामले में न्यायालय को निर्णय सुनाना था।

सुबह सभी आरोपितों की पेशी हुई। जमानत पर चल रहे तीनों आरोपितों को भी न्यायालय ने कस्टडी में लेने का आदेश दिया। दोषी करार दिए जाने के बाद सभी छह दोषियों को जेल भेज दिया गया। सजा पर निर्णय शुक्रवार को सुनाया जाएगा। इसके लिए सभी को जेल से तलब किया गया है।(Jyoti Murder Case)

Tags: jyoti murder caseKanpurkanpur hindi newsKanpur Jyoti Murder CaseKanpur Murder CaseNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsYoti Murder Case Accused
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CM Jai Ram Thakur

BJP ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए जारी की अपनी पहली लिस्ट, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  सिराज से लड़ेंगे चुनाव.

4 years ago
Medical Check-up

सिरसा के चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में नि:शुल्क मेडिकल व शुगर जांच कैम्प का आयोजन में 62 मरीजों की हुई जांच|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026
Jarvis Invest

Jarvis Invest- Why India’s Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)