• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कमलेश तिवारी की पत्नी किरन को मिली उर्दू में लिखे पत्र से धमकी, घर के कमरे में मिला लेटर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
किरन

लखनऊ। किरन: एक ओर जहां राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दहशतगर्दों ने कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी। पूरे देश की राजनीति गर्मा गई। वहीं, लखनऊ के खुर्शेदबाग में तीन साल पहले 18 अक्टूबर 2019 में मारे गए हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी को भी धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी भरा पत्र उर्दू में है और कमरे में रखा हुआ मिला।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से धमकी भरे पत्र की जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार, इंस्पेक्टर नाका और खुफिया विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे। इसके बाद किरन के घर की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। हालांकि पहले से ही उन्हें पुलिस के सुरक्षा कर्मी मिले थे। जो 24 घंटे पर मुस्तैद हैं।

किरन ने बताया कि पत्र 22 जून को मिला था। उन्हें कार्यालय के एक कर्मी ने लाकर दिया था। पत्र उर्दू में लिखा था। जब उसका ट्रांसलेट कराया गया तो पता चला कि पत्र के माध्यम से धमकी दी गई है। पत्र पर कोई मुहर नहीं है। कोई डाक टिकट नहीं है और न ही पत्र किसने भेजा यह लिखा है।

पत्र को ट्रांसलेट कराने पर पता चला कि उसमें लिखा है कि जहां तुम्हारे पति को भेजा गया है वहीं तुम्हे भी पहुंचा देंगे। किरन ने बताया पत्र के कारण बच्चे और वह सभी डर गए। पत्र की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी। शुक्रवार की शाम इसकी जानकारी कार्यालय के एक लड़के ने किसी को दे दी। जिससे लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पत्र उर्दू में है। क्या लिखा है इसका पता लगाया जा रहा है। पत्र के बारे में किरन अथवा उनके किसी घरवाले ने सूचना पुलिस को नहीं दी थी। रात इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। पत्र को ले लिया गया है। पत्र कैसे कमरे में पहुंचा। इसकी जानकारी किसी को क्यों नहीं हुई। इस सब तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। किरन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पत्र में पीएम, सीएम समेत कई लोगों की फोटो में पेन से क्रास बना : किरन ने बताया कि पत्र में सीएम योगी, पीएम मोदी, जितेंद्र नारायण त्यागी के साथ ही कुछ अन्य लोगों की फोटो है। उस पर क्रास बना है और अंग्रेजी में टारगेट लिखा है। किरन के मुताबिक कट्टरपंथियों ने हाल में ही उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या कर अपनी क्रूरता दिखाई है। पत्र मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

Tags: Hindu leader Kamlesh TiwariKamlesh TiwariKamlesh Tiwari wife Kiranlucknow-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

TiECon Mysuru

TiECon Mysuru 2026 Set to Put Mysuru on India’s Startup Industry Map

3 weeks ago
PrimeBook

भारत में प्राइमबुक (PrimeBook) लैपटॉप का दूसरा सबसे बड़ा यूज़र बेस पटना

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Beverly Hills Polo Club Expands India Story; Drives EBO Expansion with RJ Corp and SIS Roll Out with Shoppers Stop

Beverly Hills Polo Club Expands India Story; Drives EBO Expansion with RJ Corp and SIS Roll Out with Shoppers Stop

May 6, 2026
Jawa 42 Bobber Wins 'Style Icon of the Year', Rewriting Individuality on the Road

Jawa 42 Bobber Wins 'Style Icon of the Year', Rewriting Individuality on the Road

May 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)