All India Swarnakar Sangh कपिल सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

कपिल सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष|

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (रजि. 3545) की प्रदेश स्तरीय बैठक सैनिक स्कूल, चोपटा में प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 27, 2023
in हरियाणा
0
All India Swarnakar Sangh

सिरसा। (सतीश बंसल) अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (रजि. 3545) की (All India Swarnakar Sangh) प्रदेश स्तरीय बैठक सैनिक स्कूल, चोपटा में प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कपिल सोनी एडवोकेट को उनके स्वर्णकार समाज के प्रति निष्ठा भाव को देखते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र वर्मा ने रखा व सभी ने एक स्वर में सहमति जताते हुए प्रस्ताव पारित किया। वहीं राज कुमार लंबा को प्रदेश मुख्य संरक्षक व सुखविंदर सोनी को प्रदेश मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

अपनी नियुक्ति पर कपिल सोनी एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री रवि वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सतपाल वर्मा, सजन लावट व मंच से मंच पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र रोहतक, कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश लांबा झज्जर, महासचिव गुरदीप सिंह चढ्डा हिसार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार सोनी महम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर महेंद्र सोनी, (All India Swarnakar Sangh) प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कांडा, जिला अध्यक्ष प्रभु चोपड़ा, सिरसा तहसील अध्यक्ष लीलाधर सोनी व तमाम संघ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने फूल मालाएं डालकर कपिल सोनी का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाने का आह्वान किया।

ये भी पड़े – लोकायुक्त अधिनियम का मुख्य उद्देश्य समाज से भ्रष्टाचार को दूर करना-जस्टिस हरिपाल वर्मा

कपिल सोनी ने भी संघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे और जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे ईमानदारी से निभाएंगे व संघ की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रभु चोपटा ने जिला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। (All India Swarnakar Sangh) प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल लांबा ने बताया कि स्वर्णकार संघ-3545 एक मात्र ऐसी संस्था है, जो 1960 से भी पहले से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसी संस्था ने 1968 में बने गोल्ड कंट्रोल एक्ट का कड़ा विरोध किया, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत स्वर्णकारों को मजबूरन अपना व्यवसाय बदलना पड़ा। विरोध के बाद 1990 में सरकार को अपना फैसला वापिस लेना पड़ा था।

प्रदेश कोषाध्यक्ष राज कुमार सोनी ने बताया कि जब स्वर्णकार साथियों पर एक्साइज ड्यूटी जैसा काला कानून आया, तब इसी संस्था के बैनर तले पूरे हिंदुस्तान के स्वर्णकार भाईयों ने अपनी दुकानें 42 दिनों तक बंद रखी। फिर हॉलमार्क और अब एचयूआईडी को सरल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सोनी बी बताया कि संघ द्वारा निरंतर समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए आवाज उठाई जाती है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस मौके पर स्वर्णकार संघ के प्रदेश मुख्य सलाहकार सुखविंद्र सोनी, प्रोफेसर सुभाष वर्मा, भूप सोनी एडवोकेट, पूर्व प्रधान सज्जन सोनी, प्रदेश सचिव जगजीवन राम, सुंदर सोनी फतेहाबाद, पटेल सोनी फतेहाबाद, पृथ्वी तोसवाड़ फतेहाबाद, जगदीश सोनी, ओम सोनी, मनोज सोनी, (All India Swarnakar Sangh) पूर्व प्रधान सोहन लाल सोनी, डबवाली अध्यक्ष जयदीप सूर्या, हरीश सोनी, सोनू सोनी, कस्तूर इंसा, राम निवास रोड़ा हिसार, सतपाल तोसावड़, चोपटा सैनिक स्कूल से एमडी मोहन सोनी, शंकर चोपटा, शंकर सोनी, सुरेश सोनी, प्रिंस सोनी सहित हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से समाज के प्रतिनिधि व  समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: All India Swarnakar SanghChoptaHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़Kapil SoniPanchkulaState Level Meeting Sainik Schoolyouth state president
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

हाइपरटेंशन

हाइपरटेंशन के हर पेशेंट को जरूर पता होनी चाहिए ये बातें, आप भी रखें ख्याल

4 years ago
ATS ADG

ATS ADG नवीन अरोड़ा पहुंचे कानपुर, PFI कनेक्शन मिलने की करेंगे जांच, SP और AIMIM से है सबंध

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Translate »