ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

टेंपो चालक से रिजॉर्ट में हाकम का पार्टनर बना केंद्रपाल, 10 साल में बना ली करोड़ों की संपत्ति

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 27, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
केंद्रपाल

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड हाकम सिंह रावत के करीबी केंद्रपाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रपाल ने 23 अगस्त को एक अन्य मामले में बिजनौर की सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया तो एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसटीएफ उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से अब तक 24 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर राजसी जीवन जीने वाला केंद्रपाल कभी टेंपो चलाता था। हाकम सिंह रावत की राह पर चलकर उसने भी पेपर बेचना शुरू किया और अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा।

केंद्रपाल वर्ष 1996 में टेंपो चलाता था। इसके बाद कुछ वर्षों तक उसने रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर और फिर कपड़ों की सप्लाई का काम किया। वर्ष 2011-2012 में वह प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह से जुड़ गया।

  • वर्ष 2012 में केंद्रपाल की मुलाकात पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके चंदन मनराल से हुई।
  • यह मुलाकात धामपुर के एक व्यक्ति के माध्यम से हुई थी। चंदन मनराल और हाकम सिंह करीबी मित्र हैं।
  • वर्ष 2011-12 में ही केंद्रपाल की मुलाकात हाकम सिंह रावत से हरिद्वार के एक लेबर कांट्रेक्टर के माध्यम से हुई थी। हाकम सिंह भी हरिद्वार में रहता था।
  • इस तरह दोनों मित्र बन गए। हाकम सिंह रावत का केंद्रपाल के घर आना-जाना भी था।

केंद्रपाल की मुलाकात आरोपित जगदीश गोस्वामी से वर्ष 2019 में ही जागेश्वर अल्मोड़ा के एक मंदिर में हुई थी। जगदीश गोस्वामी शिक्षक होने के साथ घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ भी कराता था। इस बीच चारों आरोपितों की एक-दूसरे से अच्छी दोस्ती हो गई। इस पर चारों ने उत्तराखंड में निकलने वाली सरकारी भर्तियों का सौदा करना शुरू कर दिया।

धामपुर में खरीदी 12 बीघा जमीन

केंद्रपाल ने पेपर लीक व नकल करवाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। एसटीएफ के अनुसार, उसने कुछ समय पहले ही करीब 12 बीघा जमीन उत्तर प्रदेश के धामपुर में खरीदी थी। उसका धामपुर में एक आलीशान मकान भी है। इसके अलावा वह उत्तरकाशी के सांकरी में हाकम सिंह के साथ रिजार्ट में साझेदार भी है। उसके बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। इसके अलावा भी उसकी कुछ संपत्तियां हैं।

पूरी रात लगती थी अभ्यर्थियों की कक्षा

उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश के धामपुर में अभ्यर्थियों को पेपर याद करवाने के लिए लेकर जाते थे। किसी को इसकी भनक न लगे, इसलिए वह रातों-रात अभ्यर्थियों को धामपुर पहुंचाते थे। यहां पूरी रात अभ्यर्थियों की कक्षा लगती थी, जिसमें उन्हें प्रश्न पत्र देकर प्रश्नों के उत्तर याद करवाए जाते थे। सुबह अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों में छोड़ा जाता था।

सचिवालय रक्षक के चयनित उम्मीदवारों से घंटों पूछताछ

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में शुक्रवार को एसटीएफ ने कुछ चयनित अभ्यर्थियों से घंटों तक पूछताछ की। सितंबर 2021 में सचिवालय रक्षक के 33 पदों पर भर्ती हुई थी। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण की जांच में सामने आया कि सचिवालय रक्षक भर्ती का भी पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद इस भर्ती की भी जांच शुरू हो गई है।

जूनियर इंजीनियर भर्ती में भी धांधली की आशंका

वर्ष 2015 में एक निगम में हुई जूनियर इंजीनियर भर्ती की परीक्षा भी धांधली की आशंका जताई जा रही है। एसटीएफ जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि बिजनौर के धामपुर से स्नातक स्तरीय भर्ती की परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर ललित की पत्नी भी इस भर्ती परीक्षा में पास हुई थी। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में एसटीएफ ने ललित से काफी पूछताछ की, जिसमें इस भर्ती में भी घपले के संकेत मिले।

Tags: dehradundehradun-city-crimeTempo Driver KendrpalUKSSSC Paper Leak CaseUttarakhand Crimeकेंद्रपाल
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In