ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 10, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

Khelo India Winter Games 2026: लद्दाख ने महिला शॉर्ट ट्रैक रिले में जीता पहला स्वर्ण, स्केटर सचिन सिंह ने हरियाणा को शीर्ष पर बनाए रखा

तेलंगाना की नयना श्री तल्लुरी ने महिला 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक में लगातार चौथा स्वर्ण पदक जीता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 28, 2026
in खेल
0
Khelo India Winter Games
लेह (लद्दाख), जनवरी 2026: मेज़बान लद्दाख ने Khelo India Winter Games 2026 में अपना पहला स्वर्ण पदक उस समय जीता, जब उसकी महिला रिले टीम ने शनिवार को यहां नवांग दोरजे स्टोबदान (एनडीएस) स्टेडियम में 2000 मीटर शॉर्ट ट्रैक रिले स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। हालाँकि, हरियाणा ने शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग में दो और स्वर्ण पदक जीतकर कुल चार स्वर्ण के साथ पदक तालिका में अपनी बढ़त बनाए रखी।
एनडीएस स्टेडियम में 2000 मीटर शॉर्ट ट्रैक रिले जीतने के साथ ही लद्दाख पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गया। स्कर्मा त्सुल्तिम, शबाना ज़ारा, तस्निया शमीम और इंशा फातिमा की लद्दाख चौकड़ी कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमों पर स्पष्ट रूप से भारी पड़ी, जो फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली अन्य दो टीमें थीं। कई गिरावटों और टक्करों से भरी इस रोमांचक रेस में लद्दाख की स्केटर्स भी गिरीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पदक तालिका के लिए: https://www.winter.kheloindia.gov.in/medal-tally
हरियाणा के सचिन सिंह दिन के सबसे बड़े सितारे रहे। उन्होंने पहले पुरुषों की 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद अपनी टीम को 3000 मीटर शॉर्ट ट्रैक रिले में कर्नाटक (रजत) और हिमाचल प्रदेश (कांस्य) से आगे रखते हुए स्वर्ण दिलाया। इसके साथ ही सचिन खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले स्केटर बन गए।
26 वर्षीय सचिन ने साई (एसएआई) मीडिया से कहा, “आज की जीत मेरे लिए बेहद खास है। यह पहली बार है, जब मैंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। इस पूरी यात्रा में मेरे कोच, मेरे मैनेजर और हरियाणा एसोसिएशन का सहयोग सबसे अहम् रहा।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे मैनेजर दीपक कोहार और (कुणाल) लोहान जी ने पूरे चैंपियनशिप के दौरान मेरा साथ दिया। यह स्वर्ण पदक सभी की मेहनत और समर्थन का नतीजा है।”
सचिन देहरादून स्थित यंगस्टर्स अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स तेलंगाना की नयना श्री तल्लुरी के लिए हमेशा से शुभ रहे हैं। उभरती हुई स्केटर ने शनिवार को महिला 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक में केआईडब्ल्यूजी 2026 का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। यह 17 वर्षीय खिलाड़ी का इस स्पर्धा में लगातार चौथा स्वर्ण है।
https://www.instagram.com/reel/DT5BO-YAWvQ/?igsh=dW9qYXFzN2tzNmps
नयना ने साई मीडिया से कहा, “फिर से जीतना बेहद शानदार अनुभव है। मैंने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में 2025 में हैट्रिक स्वर्ण जीते थे और अब चार लगातार वर्षों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बाकी स्केटर्स ने कड़ी टक्कर दी, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन गई।”
नयना वर्तमान में कनाडा में प्रशिक्षण ले रही हैं और विशेष रूप से इन खेलों के लिए लेह पहुंची थीं।
शनिवार के परिणाम
आइस स्केटिंग फाइनल
(शॉर्ट ट्रैक 500 मीटर- पुरुष)
1.सचिन सिंह (हरियाणा)- 46.14 सेकंड
2.ईशान दरवेकर (महाराष्ट्र)- 46.36 सेकंड
3.मुथकानी विष्णु वर्धन (तेलंगाना)- 47.31 सेकंड
(शॉर्ट ट्रैक 500 मीटर- महिला)
1.नयना श्री तल्लुरी (तेलंगाना)- 50.49 सेकंड
2.शालीन फर्नांडीस (महाराष्ट्र)- 51.44 सेकंड
3.अन्वयी देशपांडे (महाराष्ट्र)- 51.53 सेकंड
(शॉर्ट ट्रैक रिले 3000 मीटर- पुरुष)
1.हरियाणा (सचिन सिंह, आरव सिंघल, जय यादव, रोहित कुमार)- 5:16.96
2.कर्नाटक (जीवी राघवेंद्र, धीमंथ महेश, श्रीवत्स एस राव, ओंकारा योगराज)- 5:17.23
3.हिमाचल प्रदेश (कौशल ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, समर्थ अत्री, आशुतोष)- 7:08.89
(शॉर्ट ट्रैक रिले 2000 मीटर- महिला)
1.लद्दाख (स्कर्मा त्सुल्तिम, शबाना ज़ारा, तस्निया शमीम, इंशा फातिमा)- 3:49.23
2.कर्नाटक (सृजा एस राव, सहस्रा नेल्लातुरी, एच रामगणेश, श्रीधन्या पी)- 4:36.71
3.महाराष्ट्र- अयोग्य घोषित
आइस हॉकी
महिला कांस्य पदक मुकाबला
चंडीगढ़ ने अतिरिक्त समय में हिमाचल प्रदेश को 4-3 से हराया।
For more on KIWG 2026: please click www.Winter.kheloindia.gov.in
Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Photography Partner- CK Photography , Hospitality Partner – Health Mark Food 
Tags: Khelo India Winter Games 2026Ladakh wins first goldskater Sachin Singh keeps Haryana on topwomen's short track relay
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CS Academy

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

5 months ago
Hing

सब्जी में डालने वाला हींग केवल मसाले का में ही नहीं बल्कि कई बीमारियों में भी है उपयोगी,जाने पूरी खबर|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In