ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

मस्ती, परिवार और नई ताज़गी के साथ कीजिए इस साल को विदा: एंड पिक्चर्स पर देखिए ‘खिचड़ी (Khichdi) 2’ का प्रीमियर!

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 24, 2024
in मनोरंजन
0
'Khichdi

कहते हैं अंत भला तो सब भला। तो आप भी ढेर सारी हंसी, मस्ती और फैमिली टाइम के साथ साल को विदा करने के लिए तैयार हो जाइए। एंड पिक्चर्स लेकर आ रहा है आपके फेवरेट पारेख परिवार की धमाकेदार वापसी। देखिए ‘खिचड़ी (Khichdi) 2’ का प्रीमियर 29 दिसंबर को शाम 5 बजे, और साल को हंसते-हंसते अलविदा कह। पुरानी यादों और नए मज़ेदार ट्विस्ट का जबर्दस्त कॉम्बो, ‘खिचड़ी 2’ साल को अलविदा कहने का बेस्ट मौका लेकर आया है। ज़बर्दस्त कॉमेडी से लेकर दिल को छू लेने वाले लम्हों तक, ‘खिचड़ी 2’ हर पीढ़ी के दिलों तक पहुंचने वाला यादगार सफर है। इस त्यौहार के मौके पर, एंड पिक्चर्स फिर साबित कर रहा है कि मस्ती, जोश और अपनों के साथ का सही मज़ा यहीं मिलता है।

फिल्म के प्रोड्यूसर जमनादास मजेठिया कहते हैं, “खिचड़ी 2 परिवार और उनके मजबूत रिश्तों का जश्न है। खिचड़ी की दुनिया में वापस जाना मेरे लिए बेहद दिलचस्प और जज़्बाती सफर रहा, जिसने एक बार फिर ढेर सारी यादें और खुशी के पल ताज़ा कर दिए। दर्शकों के पसंदीदा किरदारों को नए और अनोखे मोड़ के साथ पेश करना वाकई शानदार अनुभव था। इस बार, पारेख परिवार देश की हिफाज़त के लिए एक रोमांचक मिशन पर निकलता है, जो उनकी खास कॉमेडी में एक नया रंग भरता है। हंसी, सरप्राइज़ और इमोशनल पलों का यह मिलाजुला सफर दिखाता है कि परिवार कैसे हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। हमें पूरा यकीन है कि एंड पिक्चर्स के दर्शक इस फिल्म को देखकर हंसी और खुशियों के साथ साल का खूबसूरत अंत करेंगे।”

कीर्ति कुल्हारी, जो इस मजेदार सीक्वल का हिस्सा हैं, कहती हैं, “खिचड़ी (Khichdi) 2 ने मुझे इस किरदार को निभाने का मौका दिया, जो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि हर किसी से जुड़ा हुआ भी है। इस परिवार के अतरंगी हंगामे में अपना रंग भरते हुए, मैंने इस किरदार को और भी खास बनाने की कोशिश की। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए पुरानी यादों का एक खूबसूरत सफर था। ये वही कॉमेडी है जिसे हम सब बचपन में प्यार से देखते आए हैं, और जब मैंने इसमें कदम रखा तो ऐसा लगा जैसे घर वापसी हो रही हो।

कहानी में ढेर सारी हंसी और अनजाने मोड़ हैं, और मुझे उसे पल का बेसब्री से इंतज़ार है, जब एंड पिक्चर्स के दर्शक अपने घरों में इसे देखेंगे। यह परिवारों के लिए साथ बैठकर हंसी मजाक करने और खिचड़ी की यादों को ताज़ा करने का शानदार मौका है। मेरे लिए, यह फिल्म यह याद दिलाती है कि ज़िंदगी चाहे जैसी भी हो, परिवार का प्यार और सपोर्ट ही हमें हमेशा आगे बढ़ने की ताकत देता है।

ये भी पड़े– ज़ी सिनेमा पर देखिए ‘वेदा’ (Veda) का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर – साहस, हौसले और अन्याय के खिलाफ जंग की एक दिलचस्प दास्तान!

“राजीव मेहता, जिन्हें फैंस ‘प्रफुल्ल’ के नाम से प्यार करते हैं, कहते हैं, “प्रफुल्ल का किरदार मेरे लिए हमेशा खास रहा है—यह ऐसा रोल है जिसने मुझे सालों से ढेर सारा प्यार और खुशी दी। यह सच में कमाल की बात है कि लोग आज भी इवेंट्स में मुझे प्रफुल्ल कहकर बुलाते हैं, जो दिखाता है कि लोग इस किरदार से कितनी गहरी कनेक्टिविटी महसूस करते हैं। इस बार फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, जो मेरे लिए मजेदार और थोड़ी चुनौतीपूर्ण भी रहा! खिचड़ी (Khichdi) 2 में हंसी, पागलपन और एडवेंचर का तड़का दोगुना हो गया है, और मुझे उसे पल का बेसब्री से इंतज़ार है जब दर्शक इसे एंड पिक्चर्स पर देखेंगे।”

सुप्रिया पाठक, जो हंसा की अपनी आइकॉनिक भूमिका में लौटी हैं, कहती हैं, “हंसा एक ऐसा किरदार है जो मेरे दिल के बेहद करीब है, और इसमें वापस आने से पुरानी यादें ताजा हो गईं। वो पूरी तरह से जिंदगी से भरी, हंसी-मजाक करने वाली और एक खास अंदाज वाली शख्सियत है। फैंस उसे किसी और अंदाज़ में नहीं देखना चाहते।

यह देखना बहुत खूबसूरत है कि वो हमेशा खुशियां बांटने में लगी रहती है। खिचड़ी 2 में वही पुराना जादू है, लेकिन इस बार कुछ नया और रोमांचक मोड़ है, क्योंकि पूरा परिवार नए चैलेंजेस और एडवेंचर्स का सामना करता है। यह फिल्म उन रिश्तों की ताकत को सेलिब्रेट करती है, जो परिवारों को हर हाल में एकजुट रखते हैं। मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि एंड पिक्चर्स के दर्शक इस दिल छू लेने वाले और हंसी से भरपूर सफर का मजा लेंगे, जो परिवारों को एक साथ लाएगी, और हंसी और मस्ती के साथ यादें बनाएगी।” (Khichdi)

अनंग देसाई, जो बाबूजी की अपनी प्यारी भूमिका में वापसी कर रहे हैं, कहते हैं, “बाबूजी का किरदार निभाना हमेशा से बड़ा मज़ेदार रहा है। उनके सख्त और सीधे-सादे स्वभाव के बावजूद, लोग उन्हें इतने सालों से प्यार करते हैं, और ये मेरे लिए बहुत ख़ास बात है। इस रोल में लौटकर ऐसा लगा जैसे पुरानी हंसी-खुशियों की यादें फिर से जी लीं। मुझे खुशी है कि एंड पिक्चर्स इस दीवानगी को लोगों के घरों तक लाएगा, जहां परिवार साथ बैठकर हंसी-मज़ाक करेंगे और नई यादें बनाएंगे। दर्शकों को वही पुराना मज़ेदार अंदाज़ मिलेगा, जिसे उन्होंने हमेशा पसंद किया है। ये साल का ख़ूबसूरत अंत करने का सबसे बेहतरीन तरीका है!”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

वंदना पाठक, जो तेज़तर्रार जयश्री की भूमिका में वापसी कर रही हैं, कहती हैं, “खिचड़ी (Khichdi) 2 वाकई ये दिखाता है कि ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में हंसी सबसे अच्छा मरहम हो सकती है। जहां तक जयंश्री के किरदार की बात है – अपनी चालाकियों के बावजूद, वो अपने परिवार को लेकर बेहद फिक्रमंद रहती है और उनके साथ कुछ गलत होने नहीं देती। खिचड़ी 2 की बुनियाद ही इस बात पर टिकी है कि कैसे हंसी और प्यार ही परिवार को एक साथ जोड़े रखते हैं। चाहे हालात कितने भी अजीब क्यों न हो जाएं, उनका रिश्ता उन्हें हमेशा संभाले रखता है। मैं बहुत खुश हूं कि एंड पिक्चर्स के दर्शक अपने घरों में आराम से इस मजेदार और दिल छू लेने वाले सफर का मजा ले सकेंगे!”

आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित, निर्देशित और को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म खिचड़ी की दुनिया की मूल भावना को बरकरार रखते हुए कुछ नए और ताज़गी भरे मोड़ भी लाती है। कपाड़िया बताते हैं, “इस फिल्म को लिखने और निर्देशित करने के साथ-साथ इस को-प्रोड्यूस करना मेरे लिए एक बेहद दिलचस्प और सुकून भरा सफर रहा है।

हर कलाकार ने दर्शकों को इतने वर्षों से हंसाने में अपना अहम योगदान दिया है। यह फिल्म सिर्फ उस हंसी और प्यार के बारे में नहीं है जिसे दर्शकों ने हमेशा सराहा है, बल्कि इसमें एक रोमांचक नया पहलू भी जोड़ा गया है, जब ये परिवार एक खास मिशन पर निकलता है। हमने खिचड़ी (Khichdi) की रूह को बरकरार रखा है और इसके साथ कुछ अनजाने ट्विस्ट भी जोड़े हैं।

मैं बेहद उत्सुक हूं कि दर्शक इसे अपने परिवार के साथ देखें, इस फिल्म की हंसी, जज़्बात और खुशी का लुत्फ उठाएं और इस साल का खूबसूरत समापन करें। खिचड़ी 2 कुछ खुशनुमा पलों के जरिए लोगों को जोड़ने का बेहतरीन ज़रिया है। “देखना ना भूलें ‘खिचड़ी 2’ का प्रीमियर, रविवार, 29 दिसंबर को शाम 5 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर, और हंसी और खुशी के साथ कीजिए इस साल की विदाई।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: &PicturesAnang DesaientertainmentKhichdi'Supriya Pathak
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In