ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

किडनैप हुई 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची को देह व्यापार के चंगुल से निकाला गया, एक महीने से आरोपी करवा रहे थे जबरन धंदा|

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तकरीबन एक महीने बाद किडनैपिंग के एक केस को सुलझा लिया है. ये मामला दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके का है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची को किडनैप कर लिया गया था.

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 22, 2023
in दिल्ली
0
Prostitution

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तकरीबन एक महीने बाद किडनैपिंग (Prostitution) के एक केस को सुलझा लिया है. ये मामला दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके का है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची को किडनैप कर लिया गया था. जिसकी शिकायत के बाद जब थाना पुलिस किशोरी को नहीं ढूंढ पाई तो साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके बाद करीब 30 घंटे के अंदर-अंदर किशोरी का पता लगाया गया और उसे ढूंढ निकाला. जब पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो सभी हैरान रह गए. उसने बताया कि पिछले कई दिनों से उससे देह व्यापार कराया जा रहा था|

प्रताड़ित करने के भी आरोप

आरोप है कि नाबालिक को एक घर के अंदर बंधक बनाने के बाद उससे देह व्यापार कराया जा रहा था. किशोरी कहीं भाग ना जाए इसलिए उसके बाल भी काट दिए गए थे. इतना ही नहीं उसको अलग-अलग तरीके से प्रताड़ना भी दी गई थी. जब लोकल थाने की पुलिस ने इसमें कोई गंभीरता नहीं दिखाई तो स्पेशल स्टाफ को इस मामले की जांच दी गई. जिसके बाद इस किशोरी को मुक्त करा लिया गया है. बता दें कि किशोरी नेब सराय थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई थी. पुलिस ने इस मामले में पोस्को एक्ट, रेप, इम्मोराल ट्रैफिकिंग एक्ट( देह व्यापार) की धाराएं भी जोड़ दी हैं|

ये भी पड़े – Maa Lakshmi Kripa:- माँ लक्ष्मी को समर्पित है ये 5 चीज़े, सुख-शांति के साथ घर में आता है अपार पैसा, सदैव बनी रहती है माँ लक्ष्मी की कृपा|

5 आरोपियों को पकड़ा गया

साउथ डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि इस मामले में कृष्णा पार्क निवासी सोनू (32), शिव पार्क खानपुर निवासी बाबू मियां (50), संगम विहार निवासी आनंद कुमार जैन (58) को गिरफ्तार किया है. (Prostitution) साथ ही दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. अभी इस केस में पुलिस को कुछ महिलाओं व अन्य आरोपियों की भी तलाश है|

क्या है पूरा मामला

डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि संगम विहार निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि उनकी 15 साल की नातिन 13 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे से लापता है. शिकायत के आधार पर नेबसराय थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया. लेकिन थाना पुलिस किशोरी के कोई सुराग नहीं तलाश पाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को इस केस की जांच में 16 मार्च को सौंपी गई|

इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने ग्राउंड इंटेलीजेंस और टैक्नीकल सर्विलांस की मदद से महज 30 घंटे के भीतर किडनैप लड़की को 17 मार्च को नयी बस्ती, देवली गांव एरिया रेस्क्यू करा लिया. बाद में इस लड़की को नेबसराय थाने के जांच अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया. (Prostitution) किशोरी ने काउंसलिग के दौरान अपने साथ हुए अपराध के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद किडनैपिंग के इस केस में आईपीसी की धारा 323, 342, 370, 376, 506, 509, 34 और 6/17 पॉक्सो एक्ट, 5/6/आईटीपी एक्ट (देह व्यापार) आदि की धारा को भी शामिल कर लिया गया. लड़की को चाइल्ड वेल्फेयर कमिटी के सामने पेश कर सखी नाम के एक सेंटर में भेज दिया गया है. केस में पुलिस की इंवेस्टीगेशन अभी जारी है|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

डीसीपी ने बताया कि जांच में ये भी पता चला है कि किशोरी को उसकी नानी ने डांटा था, क्योंकि वो मोबाइल पर ज्यादा व्यस्त रहती थी. गुस्से में किशोरी रोते हुए घर से बाहर निकल गयी. रास्ते मे उसे एक किशोर मिला, जिसने लड़की को बातों में फंसा लिया. उसने लड़की से कहा कि तुम मेरे घर चलो जब तक तुम चाहो वहां रह सकती हो. लड़की उसके घर चली गयी. वहां सुमन नाम की एक महिला व 2 लड़कियां भी थीं. लड़की को परिवार जैसा माहौल महसूस हुआ. फिर उस किशोर ने किशोरी के साथ संबंध बनाए और उसे देहव्यापार में धकेल दिया गया|

जाने किशोरी की नानी ने क्या कहा

इस मामले में पीड़ित लड़की की नानी ने बताया है कि उनकी नातिन के साथ न केवल गलत काम किया गया बल्कि उसके बाल भी काट दिए गए हैं, जिससे वो उस कैदखाने से बाहर न निकल सके, जहां उसे बंधक बना कर रखा गया था. इतना ही नहीं उसे बेल्टों से मारा पीटा जाता था. (Prostitution) उसके साथ रोज यौनाचार किया जाता था. किशोरी की नानी ने ये भी बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है. पीड़ित की नानी के मुताबिक शुरू में लोकल पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. कहीं से पता चलने पर वो एक पुलिस इंस्पेक्टर तक पहुंचीं, जिन्होंने उनकी पूरी बात सुनी और लड़की को कुछ ही घंटो के भीतर ढूंढ निकाला. फिलहाल अभी इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी हैं|

Tags: DCP Chandan ChowdharyDelhiDelhi News By NavTimes न्यूज़Delhi Service StaffImmoral Trafficking ActKidnapped 15-year-old minor girlKidnapping CasePosco ActProstitutionRape
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In