ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

टिफिन बम मामले में कुलदीप और जिवतेश सेठी से होगी पूछताछ, जानिए नया अपडेट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2022
in चंडीगढ़
0
टिफिन बम

टिफिन बम

चंडीगढ़। बुड़ैल मॉडल जेल टिफिन बम कांड में खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का हाथ सामने आ रहा है। रूपनगर ब्लास्ट मामले में नवांशहर पुलिस ने एक दिन पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। नवांशहर के गांव बेगमपुर के रहने वाले जिवतेश सेठी ने मूल रूप से ऊना के रहने वाले और मौजूदा खरड़ में रह रहे कुलदीप कुमार के कहने पर रूपनगर कलमां पुलिस चौंकी में विस्फोट कराया था। चंडीगढ़ पुलिस की टीम रविवार को नवांशहर पहुंची।

नवांशहर पुलिस द्वारा पकड़े गए कुलदीप कुमार और जिवतेश सेठी से अब बुड़ैल मॉडल जेल कांड में चंडीगढ़ पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। केटीएफ से जुड़े इनपुट मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने इसकी जानकारी केंद्र सुरक्षा जांच एजेंसियों से भी साझा की है। केटीएफ के इनपुट और लिंक को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने 10 से 12 टीमें पंजाब और हरियाणा में रेड पर भेज दी है। लगातार केंद्र सुरक्षा जांच एजेंसियों से खालिस्तान टाइगर फोर्स की मौजूदा गतिविधियों के इनपुट के साथ डाटा को खंगाला जा रहा है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) से भी मदद ले रही है।

चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि प्राथमिक जांच में खालिस्तान टाइगर फोर्स की यह गतिविधि होने की पुष्टि हुई है, ऐसे मे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस पंजाब और हरियाणा में इन इनपुट के आधार पर रेड कर केटीएफ से जुड़े अपराधियों और जेल में बंद इस ग्रुप के लोगों से पूछताछ करेगी। एसएसपी चहल ने कहा कि हो सकता है कि पंजाब के रूपनगर के कस्बा  नूरपुरबेदी की कलमां पुलिस चौकी में हुए बम विस्फोट और ऊना के सिंगा गांव के एक कुएं से बरामद किए गए टिफिन बम को देखते हुए इस घटना में जुड़े आरोपितों से चंडीगढ़ पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

रूपनगर और ऊना के लिए भी रवाना हुई चंडीगढ़ पुलिस की टीम

पंजाब रूपनगर के कस्बा नूरपुरबेदी की कलमां पुलिस चौकी में बम विस्फोट मामले और हिमाचल के ऊना में सिंगा गांव के कुएं से टिफिन बम मिलने की गतिविधियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की दो अलग-अलग टीमें यहां के लिए भी रवाना की गई है। ताकि पंजाब और हिमाचल पुलिस को इन दोनों गतिविधियों से जुड़े जो इनपुट मिले हैं, उन इनपुट को लेकर भी बुड़ैल मॉडल जेल टिफिन बम कांड की गुत्थी को सुलझाया जा सके। बता दें पंजाब पुलिस रूपनगर विस्फोट करने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से तीन हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले हैं।

बम विस्फोट पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने करवाया था। इन आरोपितों की निशानदेही पर ही ऊना के सिंगा गांव से एक कुएं में से टिफिन बम, आइईडी और पैन ड्राइव बरामद की गई है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने रमनदीप सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष कुमार, कुलदीप इस मामले में पंजाब पुलिस ने रमनदीप सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष कुमार, कुलदीप कुमार और जिवतेश सेठी काे गिरफ्तार किया है।

Tags: Burail Jail Bomb CaseBurail Jail Tiffin Bomb caseChandigarh crimeChandigarh Police reached Nawanshahrnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In