• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, August 1, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य पंजाब

कुलतार सिंह संधवां ने किसानों सहित कृषि विभाग, मंडी बोर्ड और पंजाब एग्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की|

पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कृषि विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 2, 2023
in पंजाब
0
Kultar Singh Sandhwan

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कृषि विभाग, (Kultar Singh Sandhwan) पंजाब मंडी बोर्ड और पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा। उन्होंने इस संबंधी एक महीने में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

विधानसभा सचिवालय में मिर्च पट्टी के किसानों सहित अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स. संधवां ने कहा कि फिरोजपुर पट्टी के किसानों द्वारा एक अनुमान के अनुसार करीब 40 हजार एकड़ जमीन पर मिर्च की खेती की जाती है। जिससे पंजाब की, सबसे बड़े उत्पादक देश मेक्सिको पर निर्भरता कम होगी, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। इसलिए राज्य सरकार का यह कर्तव्य है कि वह इस क्षेत्र में मिर्च प्रोसैसिंग प्लांट स्थापित करे ताकि पंजाब की मिर्च, जो राजस्थान के जयपुर में बेची जाती है और फिर दोबारा बेचने के लिए वापिस अमृतसर की मंडी में आती है, को यहीं प्रोसैस करके घरेलू खपत के लिए स्पलाई किया जा सके।

ये भी पड़े – महेंद्रगढ़ के युवक की कैंसर से मौत, मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद चिकित्सा अधिकारी ने किया था युवक के घर का दौरा|

स्पीकर ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र की मिर्च के लिए प्रोसैसिंग प्लांट (Kultar Singh Sandhwan) और मिर्च सुखाने के लिए ड्रायर लगाने, नई किस्मों के लिए खोज केंद्र और कोल्ड स्टोरेज चेन जैसी सुविधाओं के लिए संभावनाएं ढूंढी जाए। उन्होंने कहा कि वह एक महीने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे।

किसानों को फसल विविधिकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के जनरल मैनेजर रणबीर सिंह को आदेश दिए कि वह मिर्च के दाम तय करते समय किसानों के प्रतिनिधियों को शामिल करें। इसके साथ ही उन्होंने एकजुट होकर मिर्च का मूल्य तय करने के लिए किसानों की सराहना भी की। स. संधवां ने कहा कि अन्य किसानों को भी इन किसानों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसी तरह स्पीकर ने पंजाब मंडी बोर्ड सचिव मैडम अमृत गिल को पहल के आधार पर मंडियों के फड पक्के करने को कहा। उन्होंने कहा कि मंडियां किसानों के लिए बनाई गई हैं, (Kultar Singh Sandhwan) इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि मंडियों का अधिक से अधिक उपयोग किसान करें ना कि व्यापारी वर्ग को पहल देकर किसानों की उपेक्षा की जाए।

बैठक के दौरान विधायक गुरुहरसहाय स. फौजा सिंह सरारी, विधायक फिरोजपुर शहरी स. रणबीर सिंह, विधायक धर्मकोट स. दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, विधायक जीरा नरेश कटारिया, विधायक फरीदकोट स. गुरदित सिंह सेखों, पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह, बागवानी विभाग के सचिव स. अर्शदीप सिंह थिंद और डायरैक्टर शैलेंद्र कौर और मिर्च पट्टी के किसान हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह और शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।

Tags: Agriculture DepartmentKultar Singh SandhwanPunjab Agro Export CorporationPunjab Assembly SpeakerPunjab News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

क्रिकेटर

पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को दी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की सलाह, सूर्यकुमार के लिए इस पोजिशन को बताया बेस्ट

4 years ago
अग्निवीरों

अग्निवीरों को लेकर सीएम धामी का बड़ा एलान, पुलिस भर्ती में दी जाएगी प्राथमिकता

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)