ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सरकार ने पहले किसानों का किया शोषण-उत्पीड़न अब सब्जी-फल आढ़तियों पर भी ज्यादती: कुमारी सैलजा (Kumari Selja)

जिनको है मदद की दरकार, उनकी जेबों पर दिन दहाड़े डाका डाल रही है सरकार कहा- कांग्रेस किसानों, मजदूरों और सब्जी-फल उत्पादकों व आढ़तियों के साथ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 23, 2023
in हरियाणा
0
Kumari Selja

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने हर किसी का जीना दूभर कर दिया। ऐसा कोई वर्ग नहीं जो सरकार की कुनीतियों से परेशान न हो।

प्रदेश के अन्नदाता किसान की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, सरकार उसका जमकर शोषण और उत्पीडन करने में लगी है तो अब सरकार ने मार्केट फीस बढ़ाकर सब्जी-फल उत्पादकों और आढ़तियों का सुख-चैन छीन लिया है। गठबंधन सरकार ने जैसे हर वर्ग को परेशान करने की ठान ली है पर लोकतंत्र में जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं होती जो समय आने पर वोट की चोट से सारा हिसाब-किताब बराबर कर लेगी।

ये भी पड़े– Roadways Employees 24 दिसंबर को करेंगे सीएम आवास का घेराव: रिछपाल सिंह संधू

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के अब तकाक के कार्यल में सबसे ज्यादा परेशान किसान हुआ है जिस पर दोहरी मार पड़ी है। पहले भारी बरसात और बाढ़ से धान की फसल खराब हुई, किसानों को फिर से धान की रोपाई करनी पड़ी। जिन किसानों ने नरमा कपास की बिजाई की थी उन्हें उम्मीद थी फसल अच्छी हुई तो कुछ तो घाटा पूरा होगा पर गुलाबी सुंडी के प्रकोप से कपास की फसलें बर्बाद हो गई। (Kumari Selja)

बाढ़ से बर्बाद फसल के  मुआवजे के लिए करीब डेढ़ लाख किसानों ने आवेदन किया पर 34 हजार किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी की। कपास के मुआवजे को लेकर सरकार अभी तक चुप्पी साधे हुए है। किसान पर एक ओर जहां मौसम की मार पड़ी वही सरकार ने कोई मदद करने के बजाए किसान का शोषण और उत्पीड़न ही किया। आज प्रदेश का अन्नदाता मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का सहारा ले रहा है पर ये गूंगी बहरी सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि अब इस गठबंधन सरकार ने सब्जी-फल उत्पादक किसानों और आढ़तियों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सरकार ने सब्जी व फलों पर भारी भरकम एकमुश्त टैक्स लगाकर औैर एचआरडीएफ एक प्रतिशत लगाकर किसान व आढ़तियों के साथ ज्यादती की है। सरकार बार-बार नए-नए टैक्स लगाकर व्यापारी, किसान और आम जनता को परेशान करने में लगी है। (Kumari Selja)

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने की बात कर रही है दूसरी ओर नए-नए टैक्स लगाकर या उनमें वृद्धि करके जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।  उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, सरकार केवल आंकड़ों का खेल खेल रही है। सरकार को सब्जी और फल उत्पादक किसानों और आढ़तियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। सत्ता के मद में चूर सरकार को समझना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं होती जो समय आने पर वोट की चोट से सारा हिसाब-किताब बराबर कर लेती है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: AtrocitiesExploitedFarmersFruit Commission AgentsGovernmentHarassHaryanaKumari SeljaMediaVegetable
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In