ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

गेहूं की अच्छी पैदावार लेने के लिए बीज उपचार में एजोटोबैक्टर व पीएसबी का प्रयोग भी करें- डॉ. चौहान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
KVK Panchkula

पंचकूला, 11 अक्तूबर- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत KVK Panchkula कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला ने आज गांव ढन्ढारडू मे किसान गोष्ठी का आयोजन किया। किसानों को संबोधित करते हुए पौध रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र चैहान ने किसानों को गेहूं की उन्नतशील किस्मों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई का उत्तम समय 25 अक्टूबर से 15 नवंबर है। इस समय पर गेहूं की अगेती व समय पर बिजाई वाली किस्मों जैसे डब्ल्यूएच 1105, डब्ल्यूएच 1270, डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 303, डब्ल्यूएच 1184, डीबीडब्ल्यू 222 डीबीडब्ल्यू 221 का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीज उपचार का अच्छी पैदावार लेने में अहम योगदान होता है।

एक एकड़ के (KVK Panchkula) बीज उपचार के लिए सबसे पहले किसान कीड़े मार दवा क्लोरपाइरिफास की 60 मि. ली. मात्रा, उसके बाद बीमारी वाली दवा रैक्सील की 40 ग्राम तथा सबसे बाद एजोटोबैक्टर व पीएसबी की 400 ग्राम मात्रा से बीज को उपचारित करें। उन्होंने कहा कि बीज उपचार का भरपूर लाभ लेने के लिए इसकी सही विधि को अपनाना बहुत ही जरूरी है, जिसके लिए किसानों को बिजाई के लगभग 12 घंटे पहले क्लोरोपायरोफोस दवा की 60 मिलीलीटर मात्रा से उपचारित करना चाहिए। गेहूं के बीज को पक्के फर्श या पॉलिथीन पर फैला लें तथा 60 मिलीलीटर क्लोरोपायरोफोस को 2 लीटर पानी में घोलकर बीज पर एक समान छिड़के तथा बीज को इकट्ठा कर दे या थैले में भरकर रख दे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बिजाई के तुरंत पहले रेक्सिल की 40 ग्राम मात्रा से सूखा उपचार करें तत्पश्चात बीज पर गुड का घोल व उसके बाद एजोटोबैक्टर व पीएसबी की 400 मिली लीटर मात्रा से उपचारित करें। यह जैविक उपचार वातावरण की नाइट्रोजन व खेत में पड़े फास्फोरस को घुलंशील बनाकर पौधों को उपलब्ध कर देगा तथा किसान नाइट्रोजन फास्फोरस की कम मात्रा का प्रयोग कर सकते हैं । उन्होंने बताया की एजोटोबैक्टर व पीएसबी के टीके चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से 200 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीद सकते हैं।इस अवसर पर गांव के प्रगतिशील किसान श्री जसमेर सिंह ने वैज्ञानिकों का कृषि संबंधित जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी संदीप शर्मा, सूरज व ज्योति भी मौजूद रहे।

Tags: Agriculture department officials JyotiAgriculture department officials Sandeep SharmaAgriculture department officials SurajAzotobacter and PSBChandigarhChandigarh Tricity NewsChaudhary Charan Singh Haryana Agricultural Universitychloropyrophos drugFarmer Mr. Jasmer Singhfarmers meetingHaryanaHaryana Local newsKrishi Vigyan Kendra PanchkulaPanchkulaPanchkula NewsPlant pathologist Dr. Ravindra Chauhanvarieties of wheatVillage Dhandhardu
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In