ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

ट्रेन में सफर करते समय उठा लेबर पेन, मेडिकल छात्रा ने बोगी में करवाई डिलीवरी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 14, 2022
in राष्ट्रिय
0
Labor Pain

नई दिल्‍ली। ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा(Labor Pain) शुरू हो गई। ऐसे में महिला के साथ सफर कर रहा उसका परिवार बेहद डर गया। परिवार को समझ ही नहीं आ रहा था कि अब क्‍या किया जाए। ऐसे में एक मेडिकल की छात्रा देवदूत बनकर आई और नन्‍हे बच्‍चे का जन्‍म हुआ। ये घटना सिकंदराबाद से विशाखापत्‍तनम जाने वाली दूरंतो एक्‍सप्रेस में हुआ। डिलीवरी के बाद महिला और बच्‍चे को अस्‍पताल ले जाया गया।

देवदूत बनकर आई मेडिकल की छात्रा

गर्भवती महिला को कब प्रसव पीड़ा(Labor Pain) होगी, इसका सटीक अनुमान लगा पाना बेहद मुश्किल है। दूरंतों एक्‍सप्रेस में सफर कर रही महिला को अनाकापल्ली स्टेशन के पास प्रसव का दर्द शुरू हुआ, तो परिवार असहाय महसूस करने लगा। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा(लेबर पेन) की खबर पूरी बोगी में फैल गई। इत्‍तेफाक से इसी बोगी में एक मेडिकल की छात्रा भी यात्रा कर रही थी। छात्रा तुरंत गर्भव‍ती महिला के पास पहुंची और चलती ट्रेन में ही डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी।

चलती ट्रेन में आसान नहीं था डिलीवरी कराना

ट्रेन में मौजूद कई महिलाओं ने भी डिलीवरी के दौरान मेडिकल की छात्रा की मदद की। हालांकि, चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी करना कोई आसान काम नहीं था। इसलिए डिलीवरी के बाद सभी ने राहत की सांस ली। जच्‍चा-बच्‍चा दोनों ही स्‍वस्‍थ हैं। ऐसे में परिवार ने देवदूत बनकर आई मेडिकल की छात्रा का धन्‍यवाद दिया।

इससे पहले भी होती रही है ट्रेनों में डिलीवरी

पिछले दिनों जम्‍मू तवी से कोलकाता जा रही एक महिला की डिलीवरी भी ट्रेन में ही करनी पड़ी थी। इस ट्रेन में गर्भवती महिला अपने दो बच्‍चों के साथ सफर कर रही थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आमतौर पर ऐसी किसी आपात स्थिति में शख्‍स को अगले स्‍टेशन पर मौजूद अस्‍पताल में भर्ती कराया जाता है। लेकिन ट्रेन जिस रफ्तार से चल रही थी, उससे अगला स्‍टेशन आसनसोल काफी दूरी पर था। ऐसे में ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने बोगी में ही डिलीवरी कराना उचित समझा। इसके बाद जच्‍चा-बच्‍चा को आसनसोल स्‍टेशन पर उतारकर नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच दोनों स्‍वस्‍थ पाए गए।

Tags: Baby Delivery in TrainHyderabadLabor Painlabor pain in Trainnationalnational newsnewsट्रेन में डिलीवरीहैदराबाद
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In