ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

कभी ग्लैमरस किरदार निभाती थीं ललिता पवार, जानें कैसे बनीं फिल्मों में दुष्ट सास और रामायण की मंथरा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in मनोरंजन
0
ललिता पवार

ललिता पवार

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार फिल्मों में हमेशा से अपनी अलग और खास एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। हिंदी सिनेमा में जब भी दमदार खलनायिका की बात होती है तो आज भी ललिता पवार का नाम लिया जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभाया था, जिसे पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के सदाबहार पौराणिक सीरियल रामायण में भी ललिता पवार ने काम किया था।

इस सीरियल में उन्होंने मंथरा का किरदार निभाया था, जिसे भगवान राम को वनवास भेजने में अहम भूमिका निभाई थी। ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। उनके पिता लक्ष्मण राव शागुन बड़े सिल्क व्यापारी थे। ललिता का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव शागुन था। ललिता पवार ने हिंदी सिनेमा एक्टिंग की शुरुआत महज 9 साल की उम्र में कर दी थी। शुरुआत में उन्होंने कई साइलेंट फिल्मों ने कि लिए काम किया था।

ललिता को शुरू में 18 रुपये वेतन के रूप में मिलता था। उन्होंने 1935 तक साइलेंट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने खुद को साइलेंट फिल्‍मों से बाहर निकाला और हिम्मत-ए-मर्द फिल्‍म में काम किया। जिसमें यह पहली बार बोलती नजर आई थीं। बचपन से बेहद खूबसूरत दिखने वाली ललिता पवार के साथ एक बार फिल्म के सेट ऐसा हादसा हुआ था कि उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

साल 1942 में रिलीज हुई फिल्म ‘जंग-ए-आजादी’ के सेट से उनके को-एक्टर भगवान दादा को ललिता को एक थप्पड़ मारना था, लेकिन वह थप्पड़ काफी जोर लग गया। जिसके बाद ललिता का चेहरा और बायी आंख खराब हो गई थी। तीन साल इलाज होने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।  इसके बाद वह नायिका से खलनायिका के किरदार में ढल गईं। उन्होंने 1944 में फिल्म रामशास्त्री में गुस्‍सैल सास की भूमिका निभाई।

ललिता पवार का यह रोल लोगों को खूब पसंद आया। इसके बाद तो उन्हें 60-70 के दशक में ऐसे किरदारों से भी बड़ी कामयाबी हासिल की। ‘जंगली’ की सख्त मां, ‘श्री 420’ की केला बेचने वाली, ‘आनंद’ की संवेदनशील मातृ छवि और ‘अनाड़ी’ की मिसेज डिसूजा जैसे ललिता पवार के किरदार लोगों को हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने अपने पूरे करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

फिल्मों के अलावा ललिता ने छोटे पर्दे पर भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 80 के दशक में उन्होंने रामानन्द सागर के पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने मंथरा का किरदार किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। अपने शानदार अभिनय से ललिता ने कई पुरस्कार भी हासिल किए थे। ललिता को बॉलीवुड की पहली बिकिनी गर्ल के रूप में भी याद किया जाता है।

Tags: bollywoodentertainmentLalita PawarLalita Pawar Actress Lalita PawarLalita Pawar Birth AnniversaryLalita Pawar MoviesLalita Pawar Role
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

October 29, 2026
Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

October 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In