ADVERTISEMENT
  • About Us
  • About Us
  • Advertisements
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

LIC-IPO में बोली लगाने का आज आखिरी मौका, रविवार को पांचवें दिन 1.79 गुना हुआ सब्सक्राइब

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2022
in व्यापार
0
LIC-IPO

देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन हैं। एलआईसी (LIC) का आईपीओ(LIC-IPO) आज यानी सोमवार को बंद हो रहा है। यह चार मई को खुला था और इस पर शनिवार और रविवार को भी बोली लगाई गई थी। देश के आईपीओ बाजार में यह दुर्लभ मौका है जब किसी कंपनी का आईपीओ छह दिन के लिए खुला है। रविवार तक यह 1.79 गुना सब्सक्राइब (LIC-IPO Subscription Status) हो चुका था। अगर आपने अब तक इस पर बोली नहीं लगाई है तो आज आपके पास आखिरी मौका है।

किस कैटगरी में कितनी बोली

एलआईसी आईपीओ में बिक्री के लिए उपलब्ध 16 करोड़ 20 लाख 78 हजार 067 शेयरों की तुलना में पांचवें दिन तक 29 करोड़ 08 लाख 27 हजार 860 शेयरों के लिए बोलियां आ चुकी हैं। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व कैटगरी में सबसे ज्यादा बोलियां मिली हैं। इस कैटगरी में यह 5.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कर्मचारियों (LIC Employees) के लिए रिजर्व हिस्सा 3.79 गुना और खुदरा निवेशकों (Retail investors) का हिस्सा 1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB पोर्शन को 0.67 गुना बोलियां मिली हैं जबकि NII कैटगरी 1.24 गुना सब्सक्राइब हुई है।

पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को छूट

इस आईपीओ में प्राइस बैंड (LIC-IPO Price Band) 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, एक शेयर की फेस वेल्यू 10 रुपये है। निवेशक 15 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। इस तरह न्यूनतम 13,335 रुपये निवेश करने होंगे। इस आईपीओ में पॉलिसीहोल्डर्स एवं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर रिजर्व रखे गए हैं। रिटेल इनवेस्टर्स एवं कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी गई है। इसका 10 फीसदी हिस्सा कंपनी के मौजूदा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व है।

कैसे लगाएं बोली

इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। सेबी नियमों के मुताबिक किसी भी कंपनी के इक्विटी शेयर केवल डीमैट रूप में ही जारी होते हैं। चाहे पॉलिसीहोल्डर्स हो या रिटेल निवेशक, उसके पास एक डीमैट खाता होना जरूरी है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प है। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने डीमैट अकाउंट या इसके ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको तीन कैटेगरी रिटेल, पॉलिसी होल्डर और एम्प्लॉई का विकल्प दिखेगा। आप जिस कैटेगिरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। इसके बाद आप कितने लॉट के चाहते हैं वो भरें। इसके बाद आपके अकाउंट से लॉट की कीमत का पैसा (ब्लॉक) हो जाएगा।

कब होगा अलॉटमेंट

एलआईसी आईपीओ में शेयरों का आवंटन 12 मई को हो सकता है। अगर आपको शेयरों का अलॉटमेंट मिलता है तो आपके अकाउंट से पैसा कट जाएगा और 16 मई को आपके डीमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे। इसके बाद एलआईसी का शेयर 17 मई को मार्केट में लिस्ट हो जाएगा। अगर आपको शेयर नहीं मिलते हैं तो 13 मई से आपके पैसे को अनब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके एक दो दिन बाद आपका पैसा अनब्लॉक हो जाएगा। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको एलआईसी ऑफिस या अपनी डीमैट अकाउंट कंपनी के ऑफिस में संपर्क करना होगा।

पॉलिसीहोल्डर को क्या फायदा होगा

अगर आप पॉलिसीधारक कोटे से आईपीओ के लिए आवेदन करते हैं तो फिर अपर बैंड के हिसाब से कम से कम 13,335 रुपये लगाने होंगे जबकि एक आम निवेशक को अपर प्राइस बैंड के मुताबिक 14,235 रुपए देने होंगे। इस तरह से पॉलिसी धारक को एक लॉट आईपीओ(LIC-IPO) के आवेदन पर कुल 900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपको शेयर मिल जाता है और यह शेयर मार्केट में 949 रुपये में भी लिस्टेड होता है तब भी आपको प्रति शेयर 60 रुपये का फायदा तो मिलेगा ही। अगर यह 949 रुपये से ऊपर लिस्ट होता है तो वो फायदा अलग मिलेगा। दूसरी ओर अगर यह शेयर 60 रुपये तक डिस्काउंट पर लिस्ट होता है तब भी आपको नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

Tags: bizbusinessLICLIC IPOLIC IPO last dayLIC IPO subscriptionLIC IPO total subscriptionएलआईसीएलआईसी आईपीओ
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In