• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लाइनमैन पर हमला, बचाने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी, पांच घायल, पांच के खिलाफ केस दर्ज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पुलिस

सुलतानपुर। शनिवार की देर शाम दोस्तपुर के बस्ती पहाड़पुर गांव में बिजली का तार जोड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिसमें दो महिला सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। संविदा लाइनमैन की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। गांव निवासी दीपक के घर के पास से एलटी लाइन का तार आंधी की वजह से तीन दिन पहले टूटकर गिर गया था।

अवर अभियंता नेबू लाल ने संविदा लाइनमैन अजय तिवारी, शरद कुमार व इंद्रेश कुमार को तार जोड़ने के लिए गांव भेजा। ग्रामीण दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, रेखा देवी, शशिकला, खुशबू बिजली कर्मियों से तार जोड़ने से मना करने लगे। सभी मारपीट पर उतारू हो गए तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी ग्रामीण भिड़ गए। इसके बाद थाने से दो महिला आरक्षी समेत पांच पुलिस के जवान घटना स्थल पर पंहुच गए।

पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को पकड़कर गाड़ी में बैठाना चाहा तो महिलाओं ने एक महिला सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीण ईंट पत्थर चलाने लगे। जिसमें दो महिला सिपाही व तीन पुरुष कांस्टेबल घायल हो गए। किसी तरह से पकड़कर सभी को थाने लाया गया। मामला क्षेत्रीय विधायक के गांव का होने के कारण देर रात सभी का 151 में चालान कर दिया।

दोबारा हुआ बवाल, दो लोग घायलः उपजिलाधिकारी कादीपुर के यहां से निजी मुचलके पर रिहा कराकर पुलिस सरकारी गाड़ी से आरोपितों को गांव छोड़ने पहुंची तो ग्रामीण फिर उग्र हो गए और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने भी जवाब में डंडे बरसाने शुरू किए तो सब भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि संविदा कर्मी अजय तिवारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags: lucknow-city-crimenewsstateSultanpur Crime NewsSultanpur Hindi NewsSultanpur NewsSultanpur PoliceVillagers attacked police team
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

आईआईटी

एक बार फिर आईआईटी मद्रास एनआईआरएफ रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ; लगातार एक दशक से उत्कृष्ट होने का इतिहास रचा

10 months ago
Club Squash

558 Players, Six Days, One Stage: Avaada Powers the Otters Club Squash Tournament 2026 to Its Most Spectacular Edition Yet

3 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

World Cup

Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 24, 2026
DuDigital Global

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)