ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात‘ कायक्रम का NITTTR चंडीगढ़ में सीधा प्रसारण।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का ‘मन की बात‘ कार्यक्रम उनके लिए भारत के नागरिकों से जुड़ने का एक लोकप्रिय मंच बन गया है, और आज के दिन ‘मन की बात‘ के 100वें एपीसोड का प्रसारण एक विशेष दिवस के रूप में अंकित हो गया है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 1, 2023
in चंडीगढ़
0
Mann Ki Baat

चंडीगढ़- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का ‘मन की बात‘ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम उनके लिए भारत के नागरिकों से जुड़ने का एक लोकप्रिय मंच बन गया है, और आज के दिन ‘मन की बात‘ के 100वें एपीसोड का प्रसारण एक विशेष दिवस के रूप में अंकित हो गया है। इसका सीधा प्रसारण भारत और विश्व के नागरिकों के लिए किया गया। राष्ट्रीय तकनीकि शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), चंडीगढ़ में ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, गेस्ट ऑफ ऑनर रामबीर भट्टी एवं एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. बी.आर. गुर्जर की उपस्थिति में हुआ।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 2014 में पहली बार प्रसारित हुए ‘मन की बात‘ की यात्रा पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे यह उनके और देश के लोगों के बीच संपर्क का माध्यम बन गया है। उन्होंने हरियाणा के सुनील जगलान द्वारा ‘सेल्फी विद डॉटर‘, जम्मू-कश्मीर के मंज़ूर अहमद की ‘पेंसिल स्लेट जॉब क्रिएटर्स‘, विशाखापत्तनम के एम.वी. प्रसाद द्वारा ‘मेक इन इंडिया उत्पादों का उपयोग‘, मणिपुर की विजया शांति के‘कमल के पौधे के रेशों से बने पर्यावरण अनुकूल कपड़े, हरियाणा के प्रदीप सांगवान के ‘हीलिंग हिमालयाज‘ अभियान सहित देश से जुड़ी विभिन्न कहानियों का भी उल्लेख किया।

ये भी पड़े – Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने मन की बात के 100वें एपिसोड में देश को किया संबोधित|

उन्होंने संजय कश्यप, हेमलता व उनके जैसे अन्य भारतीयों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए शिक्षा और संस्कृति संरक्षण की दिशा में भारत के प्रयासों पर यूनेस्को के महानिदेशक, सुश्री ऑड्रे अज़ोले द्वारा व्यक्त की गई आशंकाओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। (Mann Ki Baat) उन्होंने उपनिषदों से ली गई ‘चरैवेति चरैवेति चरैवेति‘ की भावना जिसका अर्थ है ‘चलते रहना‘ के बारे में बात करते हुए अपने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को समाप्त किया।

मुख्य अतिथि किरण खेर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में प्रयासों और एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि ‘मन की बात‘ कार्यक्रम ने किस प्रकार राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी के महत्व और लोगों को आगे आकर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

NITTTR चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. बी.आर. गुर्जर ने संस्थान में इस तरह के महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान के प्रयासों पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार यह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

विशिष्ट अतिथि रामबीर भट्टी ने भारत के तरक्की और विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कार्यक्रम के सीधा प्रसारण का समापन माननीय प्रधानमंत्री की ‘मन की बात‘ यात्रा के दौरान भारत के लोगों से मिले जनसमर्थन और प्यार की सराहना के साथ हुआ जो माननीय प्रधानमंत्री के शब्दों में भारत के नागरिकों के ‘मन की बात‘ हो गया है। (Mann Ki Baat) उन्होंने राष्ट्र के बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य जारी रखने के महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में NITTTR चंडीगढ़ के 300 से अधिक फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों ने भाग लिया।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Live TelecastMann Ki BaatNITTTRNITTTR Sector-26 ChandigarhPM Narendra Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In