ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

लिविंग्सटन के विस्फोटक पारी के दम पर पंजाब ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in खेल
0
लिविंग्सटन

लिविंग्सटन: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2022 में अपने सफर का अंत उसी ताकतवर अंदाज में किया, जिससे उसने शुरुआत की थी. धमाकेदार बैटिंग के दम पर पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाली पंजाब ने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को धो दिया. एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने हैदराबाद को सिर्फ 15.1 ओवरों में ही 5 विकेट से हरा दिया. वहीं हैदराबाद ने हार से सीजन शुरू किया था और हार के साथ ही खत्म भी किया. वानखेडे स्टेडियम में हैदराबाद ने पंजाब के सामने सिर्फ 158 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे लियम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) की एक और आतिशी पारी के दम पर पंजाब ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ पंजाब ने अपने सीजन का अंत 14 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ किया. इस मैच से पहले पंजाब सातवें स्थान पर था, लेकिन हैदराबाद को हराने के साथ ही मयंक अग्रवाल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को भी पछाड़ा और छठा स्थान हासिल किया. वहीं हैदराबाद को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा.

पंजाब की तेज शुरुआत

हैदराबाद से मिले लक्ष्य के जवाब में पंजाब को जॉनी बेयरस्टो ने तेज शुरुआत दी, लेकिन तीसरे ओवर में ही वह आउट हो गए. इसके बाद टीम में वापसी कर रहे शाहरुख खान को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया और उन्होंने भी तीन बाउंड्री बटोरते हुए स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाना जारी रखा. हालांकि वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और सातवें ओवर में पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान मयंक अग्रवाल पहली ही गेंद पर उमरान मलिक की तेज गेंद को पसलियों पर खा बैठे और दर्द से कराहने लगे. वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रहे और चलते बने.

लिविंग्सटन ने की छक्कों की बरसात

यहां से शिखर धवन (39 रन, 32 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) ने लियम लिविंग्सटन (49 रन नाबाद, 22 गेंद, 5 छक्के, 2 चौके) के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि तेजी से रन बनाने भी जारी रखे. दोनों ने तेजी से 41 रनों की साझेदारी की, जिसमें लिविंग्सटन के आतिशी छक्कों का बड़ा योगदान रहा. धवन के आउट होने के बाद आए जितेश शर्मा ने भी 7 गेंदों में 19 रन ठोककर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, जहां से लिविंगस्टन ने कुछ और छक्के बरसाते हुए सिर्फ 15.1 ओवरों में टीम को जीत दिला दी. हैदराबाद के लिए फजलहक फारुकी ने 2 विकेट लिए.

हरप्रीत बने हैदराबाद की आफत

बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन से पहले पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने भी कमाल किया और बेहद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को आठ विकेट पर 157 रन पर रोक दिया. गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने ही टीम की जीत की नींव रखी. पंजाब की गेंदबाजी के स्टार रहे बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़, जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिये. उन्होंने प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम को पवेलियन भेजा. वहीं अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम में चयन का जश्न किफायती गेंदबाजी के साथ मनाते हुए चार ओवर में सिर्फ 25 रन दिये.

सनराइजर्स के लिये इस सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अच्छी शुरूआत की लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. उन्होंने 32 गेंद में 43 रन बनाये. वहीं इस सीजन में शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में आने से चूकने वाले राहुल त्रिपाठी आखिरी पारी में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सिर्फ 96 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद को मुश्किल से बाहर निकाला और रोमारियो शेफर्ड और वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारी ने. शेफर्ड ने 15 गेंद में नाबाद 26 और सुंदर ने 19 गेंद में 25 रन बनाते हुए सिर्फ 29 गेंदों में छठे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की.

Tags: cricketIndian premier leagueiplIPL 2022IPL Match reportmatch reportPBKS storyPBKS vs SRHSRH storySRH vs PBKSहैदराबाद बनाम पंजाब
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In