ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

 रोहतक जिले के गांव पहरावर में 23 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह|

जमीन सरकार ने नहीं, फरसे के दम पर ली है: नवीन जयहिंद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 13, 2023
in हरियाणा
0
Lord Parshuram

सिरसा । (सतीश बंसल) रोहतक जिले के गांव पहरावर में 23 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को रोकने के लिए CM हरियाणा ने तमाम साम-दंड-भेद लगा दिए और उक्त जमीन पर सरकार कोर्ट से स्टे ले आई। ये काम कंस मामा ही कर सकता है, लेकिन भगवान परशुराम (Lord Parshuram) के भक्त इस तानाशाही सरकार से डरने वाले नहीं है और आगामी 21 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसका न्यौता देने के लिए वे सिरसा पहुंचे है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, यूपी व अन्य कई राज्यों से समाज के लोग पहुंचेंगे। उक्त जानकारी नवीन जयहिंद ने यहां श्री गीता भवन मंदिर में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए दी। सर्वप्रथम श्री ब्राह्मण सभा रजि. के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यकम की शुरूआत 104 वर्षीय दादा दुलीचंद करेंगे।

ये भी पड़े – Sirsa:- नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर का तेज गति से चल रहा है निर्माण कार्य|

जयहिंद ने कहा कि करीब 16 एकड़ जमीन सरकार ने प्लॉट काटने के लिए सरकारी रेट पर ली थी, ताकि अपने चहेतों के घर भर सके, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब दो दिन पूर्व सरकार ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि उक्त जमीन सरकार ने मंदिर के लिए दे दी है, जबकि ये कोरा झूठ है, क्योंकि ये जमीन सरकार ने नहीं, बल्कि एक साल पूर्व फरसे के दम पर ली गई थी। (Lord Parshuram) उन्होंने CM के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि CM को मालाएं पहनने व लड्डू बंटवाने का बड़ा शौक है और बड़े जोर शोर से किसी और से नहीं, अपने ही लोगों से झूठी वाहवाही करवा रहे हैं। जयहिंद ने कहा कि इस मसले को 8 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और सरकार चाहती तो 8 माह में ही सबकुछ हो सकता था, लेकिन सरकार की मंशा में खोट है। उन्होंने CM के जनसंवाद कार्यक्रम बारे पूछने पर कहा कि ये जनसंवाद नहीं, बल्कि पहले से ही तैयार किया गया कार्यक्रम है, जिसमें सबकुछ पहले से ही सैट होता है। उन्होंने शहर की जनता व खासकर युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री से सवाल करें कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया है, कितने लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए है, कितने लोगों की PPP आईडी में आय उचित दर्शाई है, खाली पड़े पदों को क्यों नहीं भरा जा रहा आदि। इन सवालों के जवाब मुख्यमंत्री के पास नहीं होंगे, क्योंकि ये प्रदेश का विकास नहीं, विनाश करने में जुटे हुए है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में आमंत्रित  है, लेकिन कम से कम 100 करोड़ रुपए संस्था के लिए लेकर आएं, ताकि यहां कोई स्कूल, कॉलेज या अस्पताल बनाया जा सके। (Lord Parshuram)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाडिय़ों के संबंध में पूछे गए सवाल पर जयहिंद ने कहा कि सरकार अपने एक सांसद को बचाने के लिए पूरे देश की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा रही है। ये खिलाड़ी देश का गौरव है, जिनकी बदौलत देश की खेलों में एक विशेष पहचान बनी, लेकिन इन्हें क्या मतलब है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने साथ एक-एक ईंट व फरसा अवश्य लेकर आएं। इस मौके श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा ने नवीन जयहिंद को बताया कि पहरावर गांव की इस जमीन बाबत पता चला है कि सरकार इसका मालिकाना हक दिए जाने की बजाय इसे समाज को लीज पर दे रही है, जोकि समाज को स्वीकार नहीं है। इस मौके पर बंसीधर जोशी, सुरेश दड़बा, मोहित शर्मा, अर्जुन शर्मा, रामकिशन शर्मा, मेघनाद शर्मा, राम शर्मा, अश्विनी शर्मा, अतुल पंचारिया, रितेश जोशी, सुरेश गौतम, ऐलनाबाद से हनुमान जोशी व ओमप्रकाश, नितिन कौशिक, मोहित जोशी, रोहित, घनश्याम शर्मा, राहुल, विजय जोशी, वेदपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। (Lord Parshuram)

Tags: CM Manohar Lal KhattarHaryana News By NavTimes न्यूज़Lord ParshuramLord Parshuram birth anniversaryNaveen Jaihind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Baba Sarsai Nath Sewa

बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट ने गुरु पूर्णिमा पर यातायात थाने में किया पौधारोपण|

3 years ago
Samman Diwas rally

इनेलो Samman Diwas rally की सफलता पर इनेलो नेताओं ने जताया आभार कहा, लाखों की भीड़ ने फिर सिद्ध किया इनेलो के प्रति विश्वास

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Little Critics, Big Appetites: 3 Nutty Treats to Celebrate Children's Day

Little Critics, Big Appetites: 3 Nutty Treats to Celebrate Children's Day

November 12, 2026
ProGrow International Hosts High-Level Global Diplomatic and Business Engagement in New Delhi as Dr. Rashmi Saluja Unveils GLOBAL BHARAT

ProGrow International Hosts High-Level Global Diplomatic and Business Engagement in New Delhi as Dr. Rashmi Saluja Unveils GLOBAL BHARAT

November 12, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In