ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

UP में धार्मिक स्थलों से हटाए जा रहे लाउडस्पीकर, सरकार के नए निर्देश में कही गई ये बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 28, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
लाउडस्पीकर

लाउडस्पीकर

लखनऊ। लाउडस्पीकर: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस का मनोबल बढ़ाने के साथ ही जिला स्तर पर सूचीबद्ध टाप 10 अपराधियों का योजनाबद्ध ढंग खात्मा किये जाने का सीधा संदेश दिया है। यह भी स्प्ष्ट कर दिया है कि अब प्रदेश में कहीं नये स्थान पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच वर्षों में हमने कई चुनौतियों का सामना किया। हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, जिसकी स्थिति बिगड़ी हुई थी। अराजकता थी और दंगों की संस्कृति थी। टीम यूपी ने लगातार प्रयास कर एक नई कार्यसंस्कृति तैयार की है। साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है। साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है। यह बड़ी उपलब्धि है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते दिनों रामनवमी के पर्व पर जिस प्रकार शांति व सौहार्द का माहौल रहा, वह नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रहा है। कुछ अराजक तत्वों व संगठनों ने हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की थी, उन्हें उचित जवाब दे दिया गया है। कहीं भी गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

सीएम योगी ने कहा कि आस्था का पूरा सम्मान है, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। लेकिन, इसका सार्वजनिक रूप से भौंडा प्रदर्शन कर दूसरों को परेशान किया जाए, यह स्वीकार्य नहीं है। तीन मई को अक्षय तृतीया व ईद का पर्व एक साथ संभावित है। इसके दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता से काम करें। सभी स्थानों पर साफ-सफाई कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने बुधवार रात मंडल से लेकर तहसील स्तर तक के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर भी अपनी नीति स्पष्ट कर दी। कहा कि कहीं नए स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दी जाये। लोकतंत्र में संवाद का बड़ा महत्व है और इसके जरिये ही अनावश्यक रूप से लगाये गए लाउडस्पीकर हटाने में सफलता मिली है। ला

उडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहेगी। सौहार्द के साथ हमने यह करके उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए आगे भी सभी धर्मगुरुओं व प्रबुद्ध नागरिकों से अधिकारी निरंतर संवाद बनाये रखें। साथ ही लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अनावश्यक रूप से लगाये गए लाउडस्पीकर तत्काल उतार लिए जाएं।

योगी ने कहा कि यदि पुलिस हर माह थाने के टाप 10 अपराधियों की सूची तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी तो वह सूची हर माह बदल जायेगी और एक समय वह आयेगा, जब कोई टाप 10 अपराधी नहीं बचेगा। योगी ने माफिया के विरुद्ध भी सूची बनाकर अभियात के तहत ऐसी कार्रवाई को और मजबूत किये जाने की अपेक्षा की है। कहा कि माफिया व अपराधी किसी दूसरे क्षेत्र में सक्रिय हैं, तो उसकी जानकारी उनके मूल निवास के थानाक्षेत्र की पुलिस को भी होनी चाहिए। साथ ही प्रदेश में कहीं सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध बेहद सख्त कार्रवाई किये जाने का कड़ा निर्देश भी दिया।

दक्ष, सत्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को ही बनाया जाए थानाध्यक्ष : सीएम ने कहा कि थानाध्यक्ष सु²ढ कानून व्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। लिहाजा दक्ष, कर्मठ व सत्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को ही थानाध्यक्ष बनाया जाये। कहीं किसी दागी को थाने की जिम्मेदारी कतई न दी जाये। ठीक ऐसे ही क्षेत्राधिकारियों की भी तैनाती की जाये। अधिकारियों को फील्ड का नियमित भ्रमण करने के साथ ही क्षेत्र में रात्रि निवास का निर्देश भी दिया। कहा कि जोन व रेंज स्तर के अधिकारी अलग-अलग जिलों में रात्रि विश्राम करें और स्थानीय समस्याओं की जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करें। डीएम व एसपी माह में कम से कम एक बार अलग-अलग तहसील/सर्किल में बारी-बारी से रात्रि विश्राम जरूर करें।

पुलिस बैंड पर रोज गूंजेंगी राष्ट्रभक्ति की धुनें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल का निर्देश दिया है। कहा है कि हर जिले में शहीद स्मारकों, स्वाधीनता संग्राम से जुड़े स्थलों, प्रमुख धर्म स्थलों व प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब हर दिन पुलिस/पीएसी बैंड आधा घंटा राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों का वादन करेंगे। अधिकारियों को हर जिले में इसकी रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है।

यह भी दिये प्रमुख निर्देश

  • जीरो टालरेंस की नीति के तहत गो तस्करी, अवैध पेड़ कटान, भूमि पर अवैध कब्जा, अवैध शराब, ओवरलोडिंग, अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगे और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
  • यूपी 112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हेकिल) का रिस्पांस टाइम और कम किया जाये।
  • एसएसपी व एसपी स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना बनाएं।
  • महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े अपराधों में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण हो।
  • मिशन शक्ति अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाये।
  • भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील क्षेत्रों में रोजाना पुलिस एक घंटे फुट पेट्रोलिंग जरूर करे।
  • हर जिले में माफिया व अपराधियों की सूची बनाकर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही को और आगे बढ़ाया जाए।
  • पेशेवर अपराधियों के मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें सजा दिलाई जाए। चार्जशीट दाखिल करने में देरी पर जवाबदेही तय की जाये।
  • डीएम व एसपी जिला न्यायाधीश से हर माह कम से कम एक बार भेंट जरूर करें और पाक्सो व महिला अपराध के केस की स्थिति पर चर्चा करें।
  • महिला बीट अधिकारी के गांव में भ्रमण के कार्यक्रम तैयार करें।
  • शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जाए।
Tags: illegal loudspeakers removeloudspeaker in religious placesLoudspeaker Rowlucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

October 29, 2026
Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

October 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In