• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 29, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

LPG के दाम में हुई कटौती, जानें कितने सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 1, 2022
in व्यापार
0
LPG

नई दिल्ली। उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत घटा दी हैं। 1 अगस्त से LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपए की कटौती की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए का मिलेगा। पहले इस सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपए थी।

एक महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी कमी है। इससे पहले 6 जुलाई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। इस बार रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में अंतरराष्ट्रीय दरों में नरमी के अनुरूप सोमवार को 36 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। बता दें कि कीमत में यह कमी केवल वाणिज्यिक सिलेंडर के लिए मान्य है, न कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए।

कहां कितनी होगी कीमत

कीमत में कटौती होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,000 रुपये से नीचे आ गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1976.50 होगी। मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1972.50 रुपये के बजाय 1936.50 रुपये में उपलब्ध होगा। कोलकाता शहर में सिलेंडर की कीमत 2132 के बजाय 2095.50 रुपये होगी, जबकि चेन्नई में आज से 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2177.50 के बजाय 2,141 रुपये होगी। बेंगलुरु में यह 2063.50 रुपये का मिलेगा। जबकि हैदराबाद में आज से 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2197.50 रुपये हो जाएगी।

जेट ईंधन में 12 फीसद की कमी

सोमवार को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 12 प्रतिशत की कटौती की गई। एटीएफ की कीमतें हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधित की जाती हैं। इस वर्ष दरों में यह तीसरी कमी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरी कच्चे तेल की कीमत

इस बीच तेल की कीमतों में सोमवार तड़के गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.6% गिरकर 103.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 97.87 डॉलर प्रति बैरल, 75 सेंट या 0.7% नीचे था। निवेशकों की उम्मीद आपूर्ति के संकट पर ओपेक और अन्य शीर्ष उत्पादक देशों के अधिकारियों की इस सप्ताह होने वाली बैठक पर टिकी है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) और रूस सहित कुछ अन्य सहयोगी जिन्हें ओपेक प्लस के रूप में जाना जाता है, सितंबर महीने का उत्पादन कोटा निर्धारित करने के लिए सोमवार को बैठक करेंगे।

Tags: bizbusinessCommercial LPG Cylindergas cylinder priceLPG Cylinder PriceLPG Priceगैस सिलेंडर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

January

परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों के शुद्धिकरण और डाटा दुरूस्त करने के लिए जिला में 13 से 25 जनवरी तक आयोजित किये जायेंगे शिविर- अतिरिक्त उपायुक्त

4 years ago
Avtar Singh Khanda

खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में हुई मौत, NIA की वांटेड लिस्ट में था शामिल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

July 28, 2026
fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

July 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)