• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य पंजाब

Ludhiana Gas Leak: गैस लीक से लुधियाना में 11 लोगों की हुई मौत, मुआवजे का ऐलान; CM भगवंत मान ने जताया दुख|

पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में सुबह गैस लीक होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्यास पूरा एरिया के सुआ रोड पर हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2023
in पंजाब
0
Ludhiana Gas Leak

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में सुबह गैस लीक होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्यास पूरा एरिया के सुआ रोड पर हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, चार लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास गैस रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। गैर रिसाव होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। इस पूरे इलाके को सील करके जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस ने तत्काल अस्पताल में पहुंचाया।

ये भी पड़े – डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा संगत के नाम लिखा गया पत्र|

11 लोगों की गई जान

लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा कि इस हादसे में अभी तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। हवा के प्रदूषित होने के कारण यह घटना घटी है। (Ludhiana Gas Leak) ऐसा हो सकता है कि मेनहोल में मिलने वाली मीथेन गैस के साथ किसी कैमिकल का रिएक्शन हुआ हो। इस सबकी जांच की जाएगी कि कैसे यह हादसा हुआ। एनडीआरएफ की टीम सेंपल ले रही है।

लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

सूत्रों के अनुसार, गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस गैस रिसाव के चलते लोग वापस आ जा रहे हैं और उस इलाके में नहीं जा रहे हैं। पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और वहां पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं के एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश हुए लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सीएम मान ने जताया दुख

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है।

गैस रिसाव के कारणों की हो रही है जांच

डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने बताया है कि अभी तक यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि गैस कहां से लीक हुई है। इसकी जांच की जा रही है। एनडीआरएफ, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व नगर निगम की टीमें जांच कर रही है। सीवरेज से सैंपल लेने के साथ-साथ आसपास के घरों में पड़े केमिकल की जांच की जा रही है। (Ludhiana Gas Leak) इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि कहां पर क्या हुआ है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मुआवजा राशि का हुआ ऐलान

डिप्टी कमिश्नर सुरभि मालिक ने जानकारी देते हुए बताया है कि गैस रिसाव में जान गंवाने लोगों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं डिप्टी कमिश्नर सुरभि मालिक ने बताया कि घायलों का इलाज बिल्कुल मुफ्त सरकारी तौर पर करवाया जाएगा।

की जा रही है मृतकों की ब्लड सैंपलिंग: लुधियाना पुलिस कमिश्नर

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक परिवार के 5 सदस्यों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। चार अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है … हम संबंधित थाने में मामला दर्ज कर रहे हैं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एनडीआरएफ द्वारा गैस की सैंपलिंग की जाएगी, वे पुष्टि करेंगे कि यह किस तरह की गैस थी। मृतक के ब्लड सैंपलिंग भी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गैस से उनके फेफड़ों पर नहीं बल्कि दिमाग पर असर हुआ है।

Tags: 11 people died in Ludhiana due to gas leakCM Bhagwant MannFire DepartmentLudhiana Gas LeakPunjab News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Royal Challenge

Royal Challenge पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने कॉमिक कॉन जयपुर 2025 में गेमिंग अनुभव को बनाया और बेहतर

7 months ago
Politics

सर्वसमाज का हितैषी ही होगा शुचितापूर्ण राजनीति (Politics) का वाहक : अंजनी लढा

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

July 29, 2026
Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

July 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)