• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

सड़क पर झाड़ू लेकर उतरे सीएम: शहर की साफ-सफाई के लिए किया जागरूक, युवाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 19, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
झाड़ू

देहरादून : क्लीन सिटी ग्रीन सिटी कार्यक्रम के तहत उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर‍ सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर देहरादून को स्‍वच्छ रखने का संदेश दिया।

रविवार को दून डिफेंस ड्रीमर्स व नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी थीम पर आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ सड़क पर स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया, एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाई।

हमें लेना है स्वच्छता का संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी व देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा, प्रकृति, पर्यावरण व श्रमदान का कार्य है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधन एवं सुंदरता आने वाले भविष्य के लिए भी बचे। इसके लिए आज हमें स्वच्छता का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा देहरादून देश के प्रमुख शहरों में से एक है, इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता से ही पर्यटकों में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने देहरादून शहर को पूरी तरह क्लीन एवं ग्रीन रखने की बात कहते हुए स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही स्वच्छता संभव हो सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं झाड़ू पकड़कर देश को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा, जिसके अंतर्गत तमाम योजनाओं का संचालन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में 10 लाख नौकरी दिए जाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमें उत्तराखंड राज्य को आने वाले समय में स्वच्छता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर एक बनेगा उत्तराखंड राज्य

देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री को चम्‍पावत उप चुनाव में विजय हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्लीन दून ग्रीन दून पर कार्य किया जा रहा है। देहरादून को सुंदर एवं स्वच्छ रखे जाने के कार्य में नगर निगम का मुख्यमंत्री द्वारा हमेशा पूर्ण रूप से सहयोग किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर एक बनेगा। इस दौरान विधायक खजान दास, दून डिफेंस ड्रीमर्स के अध्यक्ष हरिओम चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiClean City Green Cityclean doon green doonDehradun City Newsdehradun-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Parks

सेक्टर 45-ए में पार्को की रिपेयरिंग का काम सेक्टर 45 A से पूरे विधि विधान से शुरु किया गया।

3 years ago
Axis Max Life

Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)