ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

माफिया Atiq Ahmad के बड़े बेटे ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Atiq Ahmad

लखनऊ। फूलपुर से सांसद रहे माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) पर सरकार के शिकंजा कसने के कारण उसके दूसरे बेटे उमर अहमद (Umar Ahmad) ने भी सीबीआइ कोर्ट (CBI Court) में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दो लाख रुपया के इनामी उमर अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर सीबीआइ ने अतीक अहमद के पुत्रों पर लगातार शिकंजा कसा। अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का प्रयागराज तथा कौशाम्बी में अवैध निर्माण गिराने के बाद पुत्रों पर शिकंजा कसा गया। अतीक के छोटे बेटे मोहम्मद अली अहमद ने प्रयागराज की कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि बड़े बेटे मोहम्मद उमर अहमद ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

मोहम्मद उमर अहमद 27 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने अभी रिमांड नहीं मांगी है। उमर के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुकी है। उमर पर दो लाख का इनाम घोषित था। लखनऊ के कृष्णानगर में बिल्डर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया की जेल में पिटाई और रंगदारी मांगने के आरोप की जांच सीबीआइ को सौंपी गई है। सीबीआइ आरोपित की तलाश कर रही थी।

पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने वर्ष 2018 में मोहित जायसवाल का अपहरण कर लिया था। कारोबारी को अपहर्ता गोमतीनगर से देवरिया जेल में बंद Atiq Ahmad के पास ले गए थे, जहां उसकी पिटाई करके प्रापर्टी के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे और उसकी गाड़ी भी छीन ली थी। आलमबाग के विश्वेश्वर नगर निवासी मोहित जायसवाल रियल एस्टेट का काम करते हैं। तब उनका आफिस गोमतीनगर के विराट खंड में है। मोहित का आरोप है कि देवरिया जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद ने दो वर्ष पहले उन पर धन उगाही का दबाव बनाया था। डर के कारण पीडि़त ने उस समय रुपये दिए थे। बाद में अतीक के दो गुर्गे फारुख और जकी अहमद ने फिर रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर दो माह पहले दोनों ने मोहित के ऑफिस पर कब्जा कर लिया और उनकी कंपनी में अपना नाम लिखवा लिया था।

कार समेत किया था अपहरण

मोहित को अतीक के गुर्गे कार समेत अगवा कर ले गए थे। उन्हें देवरिया जेल में पूर्व सांसद के पास ले जाया गया था, जहाँ पहले से अतीक का बेटा उमर, उसके गुर्गे जफरउल्लाह, गुलाब सरवर के अलावा 10-12 अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोपितों ने मोहित की पिटाई की। इसमें उनके दाएं हाथ की उंगलियों की हड्डियां टूट गईं।

Tags: Atiq Ahmad Son UmarCBI Special CourtMafia Atiq AhmadUmar Ahmad SurrenderedUmar AhmedUmar surrendered in CBI courtUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In