• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

चंडीगढ़ में हुआ दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, युवती ने बनाई मोहम्मद शरीक से दूरी तो गला दबाकर कर हत्या

दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा हत्याकांड वाला मामला काफी चर्चा में हैं वैसा ही चंडीगढ़ में भी श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 23, 2022
in चंडीगढ़
0
Mamta Murder Case

Mamta Murder Case: दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा हत्याकांड वाला मामला काफी चर्चा में हैं वैसा ही चंडीगढ़ में भी श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। शहर के बुड़ैल में किराये के घर में रहने वाले पहले से विवाहित मुस्लिम युवक ने पड़ोस में परिवार के साथ रहने वाली हिंदू युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। लगभग दो साल तक उसने लड़की से अपने विवाहित होने की बात छिपाई। जब लड़की को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने युवक से दूरी बना ली। यह बात मुस्लिम युवक को नागवार गुजरी और उसने लड़की के घर में घुस कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है।

ये भी पड़े – जाने किन कारणो से होता हैं एसिडिटी और गैस की समस्या, पढ़िए इसके घरेलु उपचार|

वहीं दूसरी ओर , मृतका का नाम ममता था और वह 18 साल की थी। ममता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील बेनीगंज के गांव मलाहपुर की रहने वाली थी। युवती की मां चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसपर पुलिस द्वारा कहा गया कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म की भी आशंका है। इसके लिए दोनों के सैंपल फारेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसकी पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी जाएगी।

मृतका की मां चंपा ने पुलिस को दी शिकायत में (Mamta Murder Case) बताया कि सोमवार को ममता घर पर अकेली थी। मां काम पर गई हुई थी, जबकि छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। उसी समय आरोपित उसके घर में घुसा और गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी। शाम को जब चंपा घर लौटी तो बेटी को बेड पर बेसुध पड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके बाल बिखरे हुए थे और कान से खून निकल रहा था। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छह महीने से लड़की ने बना ली थी दूरी

युवती की मां चंपा ने पुलिस को बताया कि ममता को लगभग छह महीने पहले आरोपित के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इसके बाद से उसने मोहम्मद शरीक से दूरी बना ली। इस पर युवक उसका पीछा करने लगा, जिससे ममता काफी परेशान रहने लगी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी मां को आरोपित शरीक के बारे में बताया। चंपा ने भी आरोपित शरीक को उनकी बेटी से दूर रहने को कहा। इसके बाद वह दूसरे इलाके में रहने लगा था। ममता उससे फोन पर भी बात नहीं करती थी। इसी बात से शरीक गुस्से में था।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

फूड डिलीवरी की नौकरी करता था आरोपित

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद शरीक फूड डिलीवरी की नौकरी करता है और वह तीन साल पहले ही चंडीगढ़ आया है। वह लगभग ढाई साल से वह बुड़ैल में किराये के घर में रह रहा है। ममता (Mamta Murder Case) उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई।

एक सप्ताह पहले रेकी की, युवती ने मिलने से मना किया

शिकायतकर्ता चंपा ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने एक सप्ताह पहले भी उसके घर आकर रेकी की थी। इस दौरान वह काम पर गई थी और बेटी ममता घर पर अकेली थी। उसके बार-बार कहने के बावजूद ममता ने उससे मिलने से मना कर दिया था। लेकिन फिर भी आरोपित ममता से मिलने की कोशिश करता रहा| फिलहाल आरोपित पुलिस की हिरासत में हैं और उसे पूछताछ अभी जारी हैं सारे मामले की|

Tags: Accused Mohammad ShariqBiharChandigarhChandigarh crimeCrime news By NavTimes न्यूज़Incident Like Shraddha Murder CaseMamta Murder CaseMohammad Shariq strangulated Mamta to deathNav TimesNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsVictim Mamta
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Artificial Intelligence

IET भद्दल टेक्निकल कैंपस, रोपड़ में थिंकनेक्स्ट प्राइवेट के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय पर सेमिनार का किया गया आयोजन|

3 years ago
Today’s Horoscope 23rd December 2022

Today’s Horoscope 23rd December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 23 दिसंबर 2022

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Home Loan Interest Rate Updates 2026: Key Factors Influencing Housing Loan Costs this Year

Home Loan Interest Rate Updates 2026: Key Factors Influencing Housing Loan Costs this Year

June 9, 2026
Beating the Heat Naturally: Why PJ Sets are Emerging as India's Summer Sleep Essential

Beating the Heat Naturally: Why PJ Sets are Emerging as India's Summer Sleep Essential

June 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)